ट्रैक्टर के धक्के से भाई-बहन घायल, हालत गंभीर

जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर -कंचनपुर स्टेट हाइवे पर शुक्रवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 07:55 PM (IST)
ट्रैक्टर के धक्के से भाई-बहन घायल, हालत गंभीर
ट्रैक्टर के धक्के से भाई-बहन घायल, हालत गंभीर

जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर -कंचनपुर स्टेट हाइवे पर शुक्रवार करीब 11 बजे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार सगे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी सुजीत उर्फ चुनमुन (20) अपनी बहन रीमा (22) एवं भांजी (तीन) माह के साथ चकिया जिला चंदौली जा रहा था। जलालपुर के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिसमें भाई-बहन को गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर सवार मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से घायल भाई-बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सूर्यभान ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

chat bot
आपका साथी