बिना प्रमाण पत्र के संचालित नहीं होंगे ईंट भट्ठे : एसडीएम

उपजिलाधिकारी चुनार जंग बहादुर यादव ने अपने कार्यालय में वर्तमान सत्र में ईंट भट्ठा संचालन के लिए राजस्व निरीक्षकों के साथ एक बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 05:01 PM (IST)
बिना प्रमाण पत्र के संचालित नहीं होंगे ईंट भट्ठे : एसडीएम
बिना प्रमाण पत्र के संचालित नहीं होंगे ईंट भट्ठे : एसडीएम

जासं, चुनार (मीरजापुर) : उपजिलाधिकारी चुनार जंग बहादुर यादव ने अपने कार्यालय में वर्तमान सत्र में ईंट भट्ठा संचालन के लिए राजस्व निरीक्षकों के साथ एक बैठक की। बैठक में उपस्थित राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि प्रदूषण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना क्षेत्र में एक भी भट्ठे का संचालन नहीं होगा। इसके लिए भौतिक रूप से सत्यापन की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि जिन भट्ठा मालिकों के पास पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्गत जल वायु सहमति प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाए। यदि वांछित अभिलेखों के बिना कोई भट्ठों का संचालन करता है तो उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी भट्ठा स्वामियों को सूचित करने की बात एसडीएम ने कही। बैठक में नायब तहसीलदार नटवर सिंह समेत राजस्व निरीक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी