भायुमो ने निकाली बाइक रैली

जासं, चुनार (मीरजापुर) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने नेतृत्व में मोदी सरकार के चार वर्ष का कार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 May 2018 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 28 May 2018 10:52 PM (IST)
भायुमो ने निकाली बाइक रैली
भायुमो ने निकाली बाइक रैली

जासं, चुनार (मीरजापुर) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने नेतृत्व में मोदी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने नगर में जन जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली को बालूघाट स्थित गुहराज निषाद पार्क से भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बचाऊलाल सेठ ने पार्टी का झंडा दिखाकर कर रवाना किया। रैली बालूघाट से प्रारंभ होकर लोवर लाइन, तहसील, मोहाना, होते हुए मुख्य बाजार, टेकौर, दरगाह होते हुए स्टेशन पहुंच कर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा के चुनार विधान सभा प्रभारी अमरेश केसारी ने किया। इस मौके पर भाजपा चुनार मंडल अध्यक्ष नंदलाल केसरी, पीएन ¨सह कुशवाहा, विजय बहादुर ¨सह, शिवकुमार ¨सह, वीके जौहरी, अखिलेश मिश्र आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी