क्षमता विकसित करती है भागवत कथा : स्वामी नारायणानंद

जासं, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के गंगहरा कला गांव में नारायण स्वामी ट्रस्ट के तत्वावधान में पांच

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 10:28 PM (IST)
क्षमता विकसित करती है भागवत कथा : स्वामी नारायणानंद
क्षमता विकसित करती है भागवत कथा : स्वामी नारायणानंद

जासं, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के गंगहरा कला गांव में नारायण स्वामी ट्रस्ट के तत्वावधान में पांच दिवसीय साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गंगहरा कला के प्राथमिक विद्यालय आयोजित किया गया। कथा के पहले दिन गुरुवार को स्वामी नारायण तीर्थ महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक कथा में पारिवारिक मजबूती और सामाजिक समरसता निरंतर बना रहता है, क्योंकि भागवत कथा क्षमता विकसित करती है। ऐसी कथाओं से कायरता नहीं साहस का निर्माण होता है और हिसा कायरता से श्रेष्ठ है।

कथा में महाराज ने कहा कि डॉक्टर उपचार के लिए हिसा करता है जिसे मरीज स्वस्थ होता है इसीलिए हिसा उतनी ही जरूरी है, जितना समाज को आवश्यक हो। ऐसी हिसा जो समाज में या समाज को नुकसान पहुंचाती है वह हिसा श्रेष्ठ नहीं है। कहा कि कायरता से बेहतर हिसा है क्योंकि भगवान कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से ऐसे साहस भरी हिसा का चरित्र दिखाया है कि बुराई को मिटाने के लिए संवैधानिक शक्ति का प्रयोग जरूरी है। ऐसी शक्ति का प्रयोग नहीं किया गया तो समाज को सुरक्षित, विकसित नहीं बनाया जा सकता है। कहा कि भगवत भक्ति से शक्ति की समृद्धि बढ़ती है। कार्यक्रम में जगत नारायण दुबे ग्राम प्रधान अमरेश दुबे, कृष्ण बहादुर देख-रेख में लगे रहे। इस अवसर पर भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह यादव, शिवबहाल दुबे, पूर्व उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष त्रिलोक नाथ दुबे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी