बेटी की विदाई के पहले ही पिता ने तोड़ा दम

विध्याचल थाना क्षेत्र के सरोई गांव निवासी एक बेटी की विदाई से पहले ही पिता का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पिता के मौत की खबर लगते ही दुल्हन बनी बेटी समेत उसकी मां अचेत हो गई। परिजन भी रोने धोने लगे। पूरे गांव में मातम छा गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 14 May 2019 06:25 AM (IST)
बेटी की विदाई के पहले ही पिता ने तोड़ा दम
बेटी की विदाई के पहले ही पिता ने तोड़ा दम

पिता की मौत की खबर सुन बेटी और पत्नी हुई बेहोश

जासं, गैपुरा (मीरजापुर) : विध्याचल थाना क्षेत्र के सरोई गांव निवासी एक बेटी की विदाई से पहले ही पिता का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पिता के मौत की खबर लगते ही दुल्हन बनी बेटी समेत उसकी मां अचेत हो गई। परिजन भी रोने धोने लगे। पूरे गांव में मातम छा गया।

इसे विडंबना ही कहे कि दुल्हन के स्थान पर दुल्हे के पिता का शव आते ही सर्रोई गांव में कोहराम मच गया। घर में जहां लोग खुशी से दुल्हन को आने की बाट जोह रहे थे वहां रोना धोना शुरू हो गया। छानबे विधायक राहुल प्रकाश के विकास खंड छानबे प्रतिनिधि आनंद तिवारी मंटू के भाई अमित कुमार तिवारी की बरात रविवार को हलिया क्षेत्र के रैकल गांव में संजय कुमार चतुर्वेदी के यहां गई थी। धूमधाम से बरात पहुंची और द्वारचार के बाद शादी की भी रस्म पूरी की गई। विवाह मंडप से शादी समाप्त होने पर दुल्हे के पिता अशोक कुमार तिवारी 58 सोमवार की भोर लगभग चार बजे आंगन से बाहर आए तो अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। परिजन तुरंत चिकित्सक के पास ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। उधर दुल्हन के घर में भी शोक व मातम छा गया। लोग दुल्हन की विदाई और बरातियों के नाश्ते का इंतजाम कर रहे थे कि घटना से लोग स्तब्ध रह गए। मृतक अशोक कुमार तिवारी 58 वर्ष का दाहसंस्कार शिवपुर घाट पर किया गया। उनके जेष्ठ पुत्र आनंदकुमार उर्फ मंटू तिवारी ने मुखाग्नि दी । घटना को लेकर सर्रोई व रैकल दोनों गावों में शोक रहा।

chat bot
आपका साथी