कोरोना से बचाव को जागरूक कर रहीं समूह की महिलाएं

कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान आसपास के लोगो को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही हस्तनिर्मित मास्क सहित सहायता सामग्री का वितरण किया जा रहा है। ऐसे में विकास खंड पहाड़ी के बैदौली गांव व स्वयं सहायता समूह की उर्मिला देवी द्वारा मास्क वितरण किया जा रहा है। सार्थक संस्था की मधुश्री ने बताया कि तारा अक्षर द्वारा तीव्र गति से निरक्षर महिलाओं को साक्षर किया जा रहा है। सार्थक संस्था की महिलाओ द्वारा सक्रिय रूप से सामाजिक आर्थिक विकास के गतिविधियों में भागीदारी किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 05:02 PM (IST)
कोरोना से बचाव को जागरूक
कर रहीं समूह की महिलाएं
कोरोना से बचाव को जागरूक कर रहीं समूह की महिलाएं

जासं, मीरजापुर : कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान आसपास के लोगो को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही हस्तनिर्मित मास्क सहित सहायता सामग्री का वितरण किया जा रहा है। ऐसे में विकास खंड पहाड़ी के बैदौली गांव व स्वयं सहायता समूह की उर्मिला देवी द्वारा मास्क वितरण किया जा रहा है। सार्थक संस्था की मधुश्री ने बताया कि तारा अक्षर द्वारा तीव्र गति से निरक्षर महिलाओं को साक्षर किया जा रहा है। सार्थक संस्था की महिलाओ द्वारा सक्रिय रूप से सामाजिक, आर्थिक विकास के गतिविधियों में भागीदारी किया जा रहा है। कोरोना काल में विकास खंड पहाड़ी के बैदौली गांव की उर्मिला देवी द्वारा तारा अक्षर के तहत 2015 में सफलता पूर्वक पढ़ाई पूरी करके स्वयं सहायता समूह से जुड़ गई। उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ अपनी आर्थिक मजबूती हेतु कैश फॉर इंडिया से लोन लेकर आटा चक्की स्थापित किया। दो गाय खरीदकर दूध को आस पास के घरों में बेचती है। तारा अक्षर की पढ़ाई के पश्चात अपने परिवार का एक आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत स्तंभ बन गई हैं।

chat bot
आपका साथी