उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठ पूजा का किया समापन

लोक आस्था के महापर्व छठ के आखिरी दिन रविवार को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। नगर में धूमधाम से छठ का समापन हुआ। उगते सूरज को अ‌र्घ्य देने के लिए रविवार सुबह घाटों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 08:51 PM (IST)
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर 
छठ पूजा का किया समापन
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठ पूजा का किया समापन

जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : लोक आस्था के महापर्व, छठ के आखिरी दिन रविवार को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। नगर में धूमधाम से छठ का समापन हुआ। उगते सूरज को अ‌र्घ्य देने के लिए रविवार सुबह घाटों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इससे पहले शनिवार को डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। नगर के सहुआइन का पोखरा, पियरवा पोखरा, राम सागर पोखरा, मिश्र पोखरा सहित अन्य तालाब और नहर के किनारे के कई हिस्सों में लोगों ने छठ घाट पर डूबते सूर्य की अराधना किया।

उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ छठ पर्व समाप्त हो गया। दो दिन तक क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए चेयरमैन व समाजसेवियों द्वारा घाटों की सफाई कराई गई थी। साथ ही वहां सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए थे। जनप्रतिनिधियों द्वारा सुबह व्रती महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर रविवार की भोर से ही व्रती महिलाओं का जमावड़ा शुरू हो गया। इस दौरान जगह-जगह साउंड बाक्स लगाकर छठ गीत बजाए जा रहे थे। इस दौरान छठ पूजा मनाए जाने वाले स्थान पर गुब्बारा, खिलौना और पकवान के दुकानें सजी हुई थी। जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। पूजा संपन्न होने पर व्रती महिलाओं द्वारा आस्थावान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने छठ पूजा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी