59 किसानों की 62 बीघा खड़ी गेहूं की फसल राख

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरेवां शुकुलपुरा व मानिकपुर में बुधवार को सुबह करीब दस बजे लगी आग की चपेट में आने से बासठ बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानों की करीब अट्ठारह लाख रुपए की क्षति का अनुमान है। आग लगने का कारण गेहूं ढुलाई हेतु खेत में खड़े ट्रैक्टर से निकली चिगारी बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 10:32 PM (IST)
59 किसानों की 62 बीघा खड़ी गेहूं की फसल राख
59 किसानों की 62 बीघा खड़ी गेहूं की फसल राख

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरेवां, शुकुलपुरा व मानिकपुर में बुधवार को सुबह करीब दस बजे लगी आग की चपेट में आने से बासठ बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानों की करीब अट्ठारह लाख रुपए की क्षति का अनुमान है। आग लगने का कारण गेहूं ढुलाई हेतु खेत में खड़े ट्रैक्टर से निकली चिगारी बताया जा रहा है। हालांकि फायर ब्रिगेड के जवानों की मदद से दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक फसल राख हो चुकी थी।

ग्रामीणों के अनुसार गेहूं के खेतों में लगी आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने इतनी तेजी पकड़ लिया। जिससे बासठ बीघे फसल जलकर राख हो गई। आग की खबर लगते ही तीनों ग्रामों के लोग घरों से निकल खेतों की ओर दौड़ पड़े। जिससे जो बन पड़ा उसने प्रयास किया। इस दौरान पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पाकर चुनार स्थित सीमेंट फैक्ट्री से एक बडे़ दमकल को मौके पर पहुंची और आग पर पानी की बौछार कर काबू पाने का प्रयास प्रारंभ कर दिया। इसी बीच मीरजापुर से एक छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद करीब 12 बजे के लगभग आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। 59 किसानों की 62 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जली

तहसील से लेखपाल अजय मिश्र ने मौके पर पहुंच कर आग से जिन किसानों की फसल जलकर खाक हो गई है उसकी मौके पर सूची बनानी प्रारंभ कर दी। लेखपाल की रिपोर्ट के मानिकपुर के हीरालाल का 6 बीघा, ओंकारनाथ सिंह का 1, राम तिलारे सिंह का 2, हरिशंकर सिंह का 2.5, राजकुमार सिंह का 3, संजय कुमार सिंह का 2, अजय कुमार सिंह का 1, चंद्र गोपाल सिंह का 4, शीतला प्रसाद सिंह का 2, ओमप्रकाश सिंह का 2, दशरथ सिंह का 2, जय सिंह का 1, जगदीश सिंह का 2, प्रेमनारायन सिंह का 2, मान सिंह का 2, सझौली ग्राम के रामनारायन सिंह का 1.5, बरेवां के अशोक कुमार सिंह का 3, विमलेश सिंह का 2, अवधेश सिंह का 1, कमलेश सिंह का 10 बिस्वा, शुकुलपुरा के शिवशंकर सिंह का 2, राम धनी सिंह मिस्त्री का 4, अजीतलाल सिंह का 2 बीघे की गेहूं की खड़ी फसल सहित बरेवां के राधेश्याम सिंह का डेढ़ बीघा का पुआल राख हो गई। ग्राम प्रधान ने मुआवजा दिलाने की मांग

ग्राम प्रधान शुकुलपुरा शैलेश कुमार सिंह ने प्रशासन से अग्निकांड में जिन किसानों की फसल जल गई है उनको तत्काल बाजार दर से क्षतिपूर्ति दिये जाने की मांग करते हुए कहा है कि क्षेत्र के थाना में अथवा तहसील परिसर में अग्निशमन दल की गाड़ी की तैनाती की जाए ताकि अग्निकांड की सूचना मिलने पर वे तत्काल मौके पर पहुंच कर आग की विभीषिका पर काबू पा सकें।

chat bot
आपका साथी