52 प्रार्थनापत्र के सापेक्ष मात्र आठ का निस्तारण

जनपद के समस्त थाने पर आयोजित समाधान दिवस के दौरान शनिवार को 52 प्रार्थना पत्र आए। इसमें मात्र आठ फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जा सका। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की टीम को गठित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 08:48 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 12:19 AM (IST)
52 प्रार्थनापत्र के सापेक्ष  मात्र आठ का निस्तारण
52 प्रार्थनापत्र के सापेक्ष मात्र आठ का निस्तारण

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद के समस्त थाने पर आयोजित समाधान दिवस के दौरान शनिवार को 52 प्रार्थना पत्र आए। इसमें मात्र आठ फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जा सका। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की टीम को गठित किया गया। डीएम अनुराग पटेल व एसपी धर्मवीर सिंह ने नगर के थानों में मौजूद रहकर लोगों की फरियाद सुनी।

समाधान दिवस के दौरान चील्ह में एक, कछवां में नौ, पड़री में तीन तथा चुनार में 12 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामले राजस्व व पुलिस से संबंधित थे। इसी प्रकार जिगना थाने में दो मामले आए यहां पर भी कोई निस्तारण नहीं हो सका। देहात कोतवाली में तीन में से एक का अदलहाट में एक में से एक का तथा हलिया में छह में से एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। वहीं लालगंज में एक प्रार्थना पत्र आया जिसका मौके पर निस्तारण कर दिया। अहरौरा में छह मामले आए जिसमें एक का निस्तारण किया जा सका। मड़िहान में आठ के सापेक्ष तीन का निस्तारित किया गया।

chat bot
आपका साथी