जीजीआइसी की 364 छात्राओं को दो-दो सेट में स्कूल ड्रेस

धानमंत्री नरेद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने नारी सशक्तिकरण अभियान चला रखा है। आज आवश्यकता है नारियां प्रत्येक क्ष्रेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलें। भारत देश में हजारों वर्ष पूर्व नारियां पूरी तरह सक्षम थी। वे प्रकांड विद्वान भी थीं। ऋग्वेद के 24 सूत्रों को एक नारी ने लिखा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 11:07 PM (IST)
जीजीआइसी की 364 छात्राओं को दो-दो सेट में स्कूल ड्रेस
जीजीआइसी की 364 छात्राओं को दो-दो सेट में स्कूल ड्रेस

जासं, चुनार (मीरजापुर) : क्षेत्रीय विधायक अनुराग ¨सह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सशक्तिकरण अभियान चला रखा है। वे मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज चुनार में आयोजित कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं के ड्रेस वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सभी कक्षाओं के दस-दस छात्राओं को दो-दो सेट स्कूल ड्रेस वितरित किए। तीनों कक्षाओं में 364 छात्राएं हैं। यहां 1307 छात्राएं पढ़ रहीं हैं जो जिले के किसी राजकीय इंटर कालेज में सबसे अधिक हैं। क्लास रूम की कमी की ओर ध्यानाकर्षण कराया गया। अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल चुनार अध्यक्ष नंनदलाल केसरी, संचालन श्यामधर चतुर्वेदी ने किया। युवामोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ ¨सह, विजयबहादुर ¨सह, श्रीप्रकाश अग्रवाल, हेमंत, आलोक ¨सह, भरत लाल निषाद, विजय बहादुर ¨बद आदि थे।

chat bot
आपका साथी