एसपी ने बाढ़ पीड़ितों में बांटा अनाज

मीरजापुर : अपना दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीखड़ ब्लाक के विदापुर, डोमनपुर, पाहों, धनैता गांव के

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 09:45 PM (IST)
एसपी ने बाढ़ पीड़ितों में बांटा अनाज

मीरजापुर : अपना दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीखड़ ब्लाक के विदापुर, डोमनपुर, पाहों, धनैता गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लंच पैकेट का वितरण किया। कहा कि इन इलाकों में दवाओं का छिड़काव कराया जाए। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाए। इसमें अनिल ¨सह, ¨पटू ¨सह, हर्षित पटेल, हरी मिलन तिवारी, सुरेश ¨सह आदि लोग शामिल थे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोन ब्लाक के चील्ह, बल्लीपरवां, खोलुआ, चेकसारी व मुजेहरा आदि गांवों में लंच पैकेट का वितरण किया। ग्रामीणों ने प्रदूषण व पशुओं के चारे की समस्या बताई। इसमें संगठन के नेता सतीश मिश्र, रामश्रृंगारदुबे, रामनाथ दुबे, भारतेंदु यादव, रितेश मिश्रा, अतुल दुबे प्रकाश शुक्ल आदि लोग शामिल थे। कैलहट: नकहरा गांव में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अर¨वद सेन ने करीब सौ लोगों में खाद्यान्न बांटे। एसपी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल, दो किलो आलू, सरसों का तेल, नमक, साबुन, माचिस, मोमबत्ती, फल व बच्चों में बिस्किट बांटे। इस अवसर पर चुनार कोतवाल एनएन ¨सह, एसआई सुरेंद्र ¨सह, श्यामजी यादव, अवधेश ¨सह, टीएन ¨सह, सहेद ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी