सूमो के धक्के से होमगार्ड का जवान जख्मी

मीरजापुर : चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास सूमो गाड़ी ने बाइक को धक्का मार दिया। इसमें पंच

By Edited By: Publish:Fri, 27 Nov 2015 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2015 09:04 PM (IST)
सूमो के धक्के से होमगार्ड का जवान जख्मी

मीरजापुर : चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास सूमो गाड़ी ने बाइक को धक्का मार दिया। इसमें पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड का जवान घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया है।

लालगंज थाना क्षेत्र के थरपरसिया गांव निवासी होमगार्ड कृष्णदत्त (50) और महेंद्र प्रसाद (48) की पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान में कोन ब्लाक के तिलठी केंद्र पर ड्यूटी लगी थी। दोनों जवान बाइक से मतदान केंद्र पर जा रहे थे। बाइक को महेंद्र चला रहा था। तिलठी गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रही सूमो ने बाइक को धक्का मार दिया। बाइक पर पीछे बैठा कृष्णदत्त घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।

chat bot
आपका साथी