ओवर लोड वाहन लगा रहे राजस्व को चूना

मीरजापुर: संभागीय परिवहन विभाग की ग्रह दशा ठीक नहीं है। राजस्व वसूली लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है।

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 05:43 PM (IST)
ओवर लोड वाहन लगा रहे राजस्व को चूना

मीरजापुर: संभागीय परिवहन विभाग की ग्रह दशा ठीक नहीं है। राजस्व वसूली लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है। आयुक्त स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली की फिसड्डी प्रगति पर नाराजगी जताई गई है। कम वसूली का प्रमुख कारण यहां पर आरटीओ, एआरटीओ का पद रिक्त होना बताया जा रहा है। दस करोड़ की वसूली के सापेक्ष अब तक महज दो करोड़ वसूल हो पाया है। अब तो डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान भी ठंडा पड़ गया है। ओवर लोड वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। एक मात्र एआरटीओ को अभियान चलाकर ओवर लोडिंग रोकने का आदेश है लेकिन व अक्सर मुख्यालय से गायब रहते हैं। ओवर लोड बालू, गिट्टी व अन्य सामान लदे ट्रक मध्य प्रदेश व सोनभद्र की सीमा से जिले में बेरोकटोक प्रवेश कर जा रहे हैं। पुलिस भी खामोश है। इन्हीं वाहनों से तो आरटीओ कार्यालय को राजस्व मिलता लेकिन अपने क्षणिक स्वार्थ के चलते अधिकारी आंख मूंद लिए हैं। हालात यही रहा तो वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक लक्ष्य पूरा होना मुश्किल हो जायेगा। हालांकि जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने ओवर वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बैठक में भी उन्होंने लक्ष्य पूरा करने को लेकर आगाह किया था।

chat bot
आपका साथी