भक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 10:23 PM (IST)
भक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

मीरजापुर: सावन के तीसरे सोमवार को नगर के तारकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव, बूढ़ेनाथ, घंटेश्वर महादेव, गजानन, रामेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही दर्शन-पूजन को लेकर मंदिर में लंबी लाइन लगी रही। हर कोई उत्साह से लबरेज था। सैंकड़ों की संख्या में भक्त नगर का भ्रमण करते हुए मंदिर पर पहुंचकर भगवान का गंगा जल से अभिषेक किया। वहीं पड़री स्थित ऐतिहासिक शिवलोक मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। क्षेत्रीय लोगों ने जलाभिषेक किया। महिलाओं और बुजूर्गो ने पूजा पाठ किया। दिनभर मंदिर प्रांगण में मेला लगा रहा। हर तरफ भगवान भोलेनाथ का जय जयकार गूंजता रहा। मेले की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा की गई। भक्तों के जयकारे से विंध्य नगर बम बम थी। महिलाओं ने व्रत रखा। दिन-भर पूजन अर्चन का क्रम चलता रहा।

शिवार्चन के साथ हुआ हवन यज्ञ

गुदरी स्थित शिवजी मंदिर पर सोमवार को शिवार्चन, अभिषेक, हवन व यज्ञ का आयोजन किया गया।

विश्व सनातन परिवार जनसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व कल्याण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में पं. श्रीकुमार मिश्र व पं. गोरखनाथ पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच नर नारियों ने गौरी गणेश सहित शिवजी का अभिषेक व अर्चन किया। इस अवसर पर निराला जी महाराज, बलराम सिंह कसेरा, अशोक कसेरा आदि थे।

chat bot
आपका साथी