बैलेट पेपर से चुनाव के लिए सत्याग्रह करेगी सपा

सपा की मासिक बैठक में मतदाता सूची की जांच को कमेटी बनाने का निर्णय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Aug 2018 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 05 Aug 2018 06:00 AM (IST)
बैलेट पेपर से चुनाव के लिए सत्याग्रह करेगी सपा
बैलेट पेपर से चुनाव के लिए सत्याग्रह करेगी सपा

मेरठ : सपा की मासिक बैठक जेलचुंगी स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि मतदाता सूची से तमाम मतदाताओं के नाम गायब कर दिए गए हैं। इसके लिए पार्टी स्तर से एक जांच कमेटी बनाई जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर आवास में तोड़फोड़ करके 10 लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाकर छवि धूमिल की जा रही है। इसके लिए पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।

उन्होने बताया कि सपा लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से चाहती है। इस मांग के लिए पार्टी सत्याग्रह भी करने को तैयार है। माब लीचिंग की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। 14 अगस्त को कृषि उत्पादन आयुक्त मेरठ आ रहे हैं। किसानों की समस्या को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, आकिल मुर्तजा, अब्बास, विजय सिंह पाल, शाजिद, संजीव गुप्ता, आदिल सिद्दीकी, ओमपाल, परविंदर ईशू, रिहानुद्दीन, चांद सैफी, जयराज, कय्यूम, अनीता मिलन, मृदुला यादव आदि उपस्थित थे।

सपा की बैठक में मां-बेटी का हंगामा, आत्मदाह की धमकी

सपा की बैठक के दौरान दो महिलाएं कार्यालय पर पहुंचीं और हंगामा शुरू कर दिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जानी के सपा नेता की दूसरी पत्नी व पहली पत्नी की बेटी पहुंची थीं। दोनों ने आरोप लगाया कि सपा नेता उनसे मारपीट करता है। उस पर घरेलू ¨हसा का मुकदमा भी दर्ज है। उन्होंने उसे पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। सवाल उठाया कि पार्टी अध्यक्ष महिलाओं के सम्मान का दावा करते हैं और उनके कार्यकर्ता महिलाओं पर जुल्म करते हैं। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि आमीर नाम के व्यक्ति पर महिलाओं ने आरोप लगाया था। वह पार्टी में नहीं है। फिर भी इस प्रकरण को हल करने की जिम्मेदारी पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद को दी गई है।

chat bot
आपका साथी