UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे, यह रहेगा मुख्‍यमंत्री का कार्यक्रम

UP Vidhan Sabha Election 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर आ रहे हैं। उनका जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कायक्रम है। डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था लेकिन वह अभी हेलीकाप्‍टर से पुलिस लाइन पहुंचे हैं।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 08:59 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 02:04 PM (IST)
UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे, यह रहेगा मुख्‍यमंत्री का कार्यक्रम
योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर में, यह रहेगा मुख्‍यमंत्री का कार्यक्रम

बिजनौर, जागरण संवाददाता। भाजपा के चुनाव प्रचार को और गति देने के लिए आज मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का बिजनौर, नजीबाबाद व धामपुर विधालनसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम है। उन्‍हें सुबह 11 बजे पहुंचना था, लेकिन वह अभी पहुंचे हैं। 

यह रहेगा कार्यक्रम

मुख्‍यमंत्री के आगमन को लेकर कल से ही तैयारी हो रही थीं। उनके पहुंचने में देरी हुई । हालांकि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया था कि सुबह 11 बजे मुख्‍यमंत्री का हेलीकाप्टर बिजनौर पुलिस लाइन उतरना सबसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद काकरान वाटिका में मतदाता संवाद कार्यक्रम में पहुंचेंगे। नई बस्ती में डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी करेंगे। इसके बाद 12.35 बजे नजीबाबाद के लिए रवाना होंगे। 12.50 बजे उनका हेलीकॉप्टर साहू जैन डिग्री कॉलेज नजीबाबाद के हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद कान्हा बैंक्वेट हाल में मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। क्षेत्र के सावित्री एन्क्लेव अथवा जालबपुर गूदड़ में जनसम्पर्क का भी कार्यक्रत है। 1.55 बजे सीएम धामपुर रवाना होंगे। 2.15 बजे धामपुर के केएम इंटर कॉलेज हेलीपैड पर उतरेंगे। विनायक बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तीन बजे विद्या मंदिर वाली गली में मतदाताओं से जनसंपर्क करेंगे। 3.25 बजे वापस लौट जाएंगे। मुख्‍यमंत्री के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है।

गौरतलब है कि गत 22 जनवरी को मुख्‍यमंत्री ने वेस्‍ट यूपी के ही बुलंदशहर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क और प्रबुद्ध नागरिकों को किया संबोधित था। यहां उन्‍होंने सपा पर निशाना साधा था। उन्‍होंने कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही अवैध बूचड़खाने को बंद कराया गया। आमजन को सुरक्षा के साथ-साथ भयमुक्त माहौल दिया। मुख्यमंत्री कर्ज माफी योजना के अंतर्गत प्रदेश के 36 हजार करोड रुपये किसानों का कर्ज माफ किया।

यह था मुख्‍यमंत्री का पूर्व में आया कार्यक्रम

सुबह 11 बजे पुलिस लाइन बिजनौर पहुंचेंगे सीएम

सुबह 11.15 बजे संयुक्त चिकित्सालय बिजनौर का करेंगे निरीक्षण

सुबह 11.35 बजे मतदाता संवाद कार्यक्रम काकरान वाटिका में

दोपहर 12.15 बजे जनसंपर्क काकरान वाटिका रोड मंदिर क्षेत्र, नई बस्ती बिजनौर

दोपहर 12.35 बजे पुलिस लाइन,बिजनौर से होंगे रवाना

दोपहर 12.50 बजे साहू जैन डिग्री कॉलेज नजीबाबाद पहुंचेंगे सीएम

दोपहर 12.55 बजे मतदाता संवाद, कान्हा बैंक्वेट हॉल, नजीबाबाद में

दोपहर 1.35 बजे जनसंपर्क, सावित्री एंक्लेव कॉलोनी, जलाबपुर बुडकी रोड, नजीबाबाद

दोपहर 1.55 बजे साहू जैन डिग्री कॉलेज, नजीबाबाद से होंगे रवाना

दोपहर 2.15 बजे केएम इंटर कॉलेज, धामपुर पहुंचेंगे सीएम

दोपहर 2.20 बजे प्रभावी मतदाता संवाद विनायक बैंक्वेट हॉल धामपुर

दोपहर 3 बजे जनसंपर्क, विद्या मन्दिर गली धामपुर में करेंगे

दोपहर 3.25 बजे केएम इंटर कॉलेज धामपुर से होंगे रवाना

chat bot
आपका साथी