एनएएस कालेज के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिग, मुकदमा

मेरठजेएनएन। कॉलेजों के अंदर गुंडई रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चौधरी चरण्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 08:00 AM (IST)
एनएएस कालेज के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिग, मुकदमा
एनएएस कालेज के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिग, मुकदमा

मेरठ,जेएनएन। कॉलेजों के अंदर गुंडई रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चौधरी चरण सिंह विवि, मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज के बाद एनएएस कॉलेज में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक दूसरे पर पहले पथराव किया। उसके बाद फायरिग कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों गुटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एनएएस कॉलेज के गेट पर छात्रों के दो गुटों में मंगलवार सुबह पथराव हो गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच फायरिग भी हुई। कॉलेज परिसर से फायरिग करते हुए छात्र मुख्य सड़क पर आ गए। फायरिग से सड़क पर भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों गुटों के छात्र फरार हो गए। पुलिस ने कॉलेज के स्टाफ और दुकानदारों से घटना के बारे में बातचीत की तथा सामने की दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकाली। फुटेज में दो हमलावरों अभिषेक और ऋषभ की पहचान की गई है। दोनों अलग अलग गुट के है। इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि दोनों में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। हाल में दोनों एनएएस कॉलेज में नहीं पढ़ रहे हैं। उसके बावजूद भी कॉलेज परिसर में रहते हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पहले भी कर चुके हैं विवाद : कॉलज में उक्त दोनों गुटों के छात्र पहले भी विवाद कर चुके हैं। सवाल है कि कॉलेज छोड़ने के बाद भी उन्हें अंदर प्रवेश क्यों दिया जाता है? पुलिस ने कॉलेज के स्टाफ से भी बातचीत की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।

लड़क को लेकर चल रहा विवाद : पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों में एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा है। लड़की से मिलने के लिए ही दोनों गुटों के छात्र कॉलेज परिसर में आते हैं। पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाकर भी बातचीत करेगी।

chat bot
आपका साथी