उत्‍तराखंड से लौटे सैलानी, मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर वीकेंड पर 45 हजार वाहनों से लगा भीषण जाम

दिल्ली एनसीआर शहरों के अधिकांश लोग प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड़ की वादियों में सैर सपाटे पर जाते हैं। इन दोनों दिनों में हाईवे-58 पर अधिक ट्रैफिक होने से सिवाया टोल प्लाजा और अन्य कई कटों पर जाम रहता है। रविवार को यहां पर जाम लगा रहा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 12:10 AM (IST)
उत्‍तराखंड से लौटे सैलानी, मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर वीकेंड पर 45 हजार वाहनों से लगा भीषण जाम
मेरठ में पल्लवपुरम फेज-वन और एसडीएस ग्लोबल के सामने भी रहा जाम का असर।

मेरठ, जागरण संवाददाता। वीकेंड की वजह से रविवार को करीब 45 हजार गाडिय़ों की वजह से सिवाया टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड़ की वादियों में सैर सपाटे गए एनसीआर शहरों के सैलानी रविवार को वापस अपने घर लौटे। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को दस फीसदी से अधिक ट्रैफिक बढ़ गया, जो जाम का कारण बना। वहीं टोल प्लाजा से दौराला थाने तक वाहनों की कतार लग गई। सुबह से रात तक रुक-रुक कर लगे जाम का असर पल्लवपुरम फेज-वन कट और एसडीएस ग्लोबल अस्पताल कट के सामने भी खासा असर देखने को मिला।

कई कटों पर जाम

दिल्ली एनसीआर शहरों के अधिकांश लोग प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड़ की वादियों में सैर सपाटे पर जाते हैं। इन दोनों दिनों में हाईवे-58 पर अधिक ट्रैफिक होने से सिवाया टोल प्लाजा और अन्य कई कटों पर जाम रहता है। वहीं रविवार को सैलानियों के साथ रूटीन का ट्रैफिक जब उत्तराखंड़ की ओर से मेरठ और दिल्ली की ओर निकला तो सिवाया टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया।

फास्टैग ब्लैक लिस्ट भी कारण

कई बार रिर्वस लेन भी चलानी पड़ी, मगर जाम से छुटकारा रात तक नहीं मिल सका। जाम का कारण कभी स्लो सेंसर तो कभी गाड़ी पर लगा फास्टैग ब्लैक लिस्ट होना भी एक वजह रहा। टोल प्लाजा के वरिष्ट मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को हाईवे पर दस फीसदी से अधिक ट्रैफिक सैलानियों के वाहनों से बढ़ता है, जो जाम का कारण बनता है।

जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री को रिर्वस लेन से निकाला

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। टोल पर जाम की वजह से वाहनों की कतार दौराला फ्लाईओवर तक लगी थी। मंत्री का काफिला भी जाम में फंस गया। टोल कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मंत्री की गाड़ी को रिवर्स लेन खाली कर निकाला गया।

टोल से निकलने वाले वाहनों का तीन दिनों का ब्‍योरा

शुक्रवार को मेरठ से उत्तराखंड़ की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या 16 हजार।

शनिवार को मेरठ से उत्तराखंड़ की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या 18 हजार।

रविवार को उत्तराखंड़ की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या 45 हजार।

chat bot
आपका साथी