Top Meerut News of the day, 27th November 2019: होमगार्ड ड्यूटी में घोटाला, गुलावठी में गोकशी, ट्रक ने पुलिस की जीप में मारी टक्कर, डमी को किस करने पर भड़कीं महिलाएं

बुलंदशहर में होमगार्ड ड्यूटी मस्टररोल में 10 की दर्शाकर मात्र पांच को ही तैनाती दी जा रही है। पांच होमगार्ड का मानदेय में गोलमाल किया जा रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 05:48 PM (IST)
Top Meerut News of the day, 27th November 2019: होमगार्ड ड्यूटी में घोटाला, गुलावठी में गोकशी, ट्रक ने पुलिस की जीप में मारी टक्कर, डमी को किस करने पर भड़कीं महिलाएं
Top Meerut News of the day, 27th November 2019: होमगार्ड ड्यूटी में घोटाला, गुलावठी में गोकशी, ट्रक ने पुलिस की जीप में मारी टक्कर, डमी को किस करने पर भड़कीं महिलाएं

मेरठ, जेएनएन। बुलंदशहर में होमगार्ड ड्यूटी में घोटाला मिला। मस्टररोल में 10 की दर्शाकर मात्र पांच को ही तैनाती दी जा रही है। वहीं गुलावठी में किसान के घेर में बंधी एक गाय और बछड़े को चोरी कर लिया। कुछ दूरी पर बछड़े के अवशेष मिले। दूसरी ओर मेरठ में ट्रक ने पुलिस की जीप में टक्कर मारी जिसमें सिपाही की मौत हो गई। नौचंदी के शंभू दास गेट पर दुकान में रखी डमी को किस करने पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

अब बुलंदशहर में मिला होमगार्ड ड्यूटी में घोटाला

बुलंदशहर में होमगार्ड ड्यूटी मस्टररोल में 10 की दर्शाकर मात्र पांच को ही तैनाती दी जा रही है। पांच होमगार्ड का मानदेय में गोलमाल किया जा रहा है। एसपी सिटी ने शिकारपुर, स्याना और खानपुर थाने में होमगार्ड की लगी ड्यूटी की जांच की है। जांच में खुलासा हुआ हुआ कि मस्टररोल में 35 होमगार्ड की ड्यूटी दर्शायी जाती है जबकि रोजाना ड्यूटी के लिए 25 भेजे जाते हैं। होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर, कंपनी कमांडर के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गुलावठी में गोकशी, हंगामा

गुलावठी के गांव समकोला में किसान जयपाल के घेर में बंधी एक गाय और बछड़े को चोरी कर लिया। गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल में बछड़े के अवशेष ग्रामीणों को कटे हुए मिले। जबकि गाय के अवशेष नहीं मिले हैं। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए और हंगामा किया। एसपी सिटी और एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस पर गोकशी करने का आरोप लगाया। अज्ञात में मुकदमा दर्ज।

ट्रक ने पुलिस की जीप में टक्कर मारी, सिपाही की मौत

गश्त कर रही खरखौदा थाने की जीप में मंगलवार देर रात ट्रक ने टक्कर मार दी। बुलंदशहर के गांव रंगपुर निवासी सिपाही संदीप गिरि की मौत हो गई। दारोगा और दो सिपाही घायल हो गए।

डमी को किस करने पर भड़कीं महिलाएं, हंगामा

नौचंदी के शंभू दास गेट पर दुकान में रखी डमी को किस करने पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। जाम लगाया। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत किया।

chat bot
आपका साथी