Today In Meerut: आज खूब लहराएगा तिरंगा, शहर में गणतंत्र दिवस पर होंगे अन्‍य बहुत कार्यक्रम

Today In Meerut आज मंगलवार को शहरभर में जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। स्कूल-कालेजों से लेकर व्यापारिक संगठन भी 72वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराएंगे। सबसे पहले सुबह 7.30 बजे शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा इसके बाद अन्‍य स्‍थानों पर।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:09 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:09 AM (IST)
Today In Meerut: आज खूब लहराएगा तिरंगा, शहर में गणतंत्र दिवस पर होंगे अन्‍य बहुत कार्यक्रम
आज शहर में कई कार्यक्रम प्रस्‍तावित हैं।

मेरठ, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कार्यक्रमों के आयोजन पर थोड़ी छूट दी गई है। शहरभर में जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। स्कूल-कालेजों से लेकर व्यापारिक संगठन भी 72वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराएंगे। सबसे पहले सुबह 7.30 बजे शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद ही कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट व अन्य सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण होगा। आइए, जानते हैं कहां कब तिरंगा लहराने का कार्यक्रम तय है।

- आयुक्त कार्यालय पर ध्वजारोहण सुबह 8:30 बजे।

- कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी का ध्वजारोहण सुबह 8:30 बजे।

- जिला न्यायाधीश के न्यायालय के सामने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन सुबह 8:30 बजे।

- बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति कार्यक्रम सुबह 9 बजे।

- बीबीएसएसएम इंटर कालेज शास्त्रीनगर में कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे।

- समाजवादी पार्टी कार्यालय जेल रोड में ध्वजारोहण सुबह 9:30 बजे।

- वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड में देशभक्ति के कार्यक्रम सुबह 10 बजे।

- सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कालेज में ध्वजारोहण सुबह 10 बजे।

- मेरठ महानगर पेंट््स व्यापार संघ का के-3313 शास्त्रीनगर में ध्वजारोहण सुबह 10 बजे।

- जगन्नाथपुरी व्यापारी संघर्ष समिति व टीपीनगर का शहीद भगत ङ्क्षसह गेट ध्वजारोहण सुबह 10 बजे।

- उद्योग व्यापार प्रतिनिणि मंडल उत्तर प्रदेश का 234, न्यूमोहनपुरी कार्यालय में ध्वजारोहण सुबह 10:30 बजे।

- बेगमपुल व्यापार संघ का बेगमपुल पर ध्वजारोहण सुबह 10:30 बजे।

- पांडव नगर विकास समिति मेरठ का सी-ब्लाक पार्क पांडव नगर में ध्वजारोहण सुबह 10:30 बजे।

- कांति देवी फाउंडेशन का शिव शक्ति मंदिर पार्क अग्रसेन विहार में ध्वजारोहण सुबह 11 बजे।

- सदर व्यापार मंडल का ध्वजारोहण विजय चौक पर सुबह 11 बजे और शिव चौक पर सुबह 11:15 बजे।

- इस्माइल नेशनल गल्र्स इंटर कालेज शास्त्रीनगर में ध्वजारोहण सुबह 11 बजे।

- ग्लोबल साइंस कनेक्ट और रामनाथ फाउंडेशन का गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मोदीपुरम बाईपास पर बंधन पैलेस में सुबह 11 बजे।

- भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी बागपत रोड में ध्वजारोहण सुबह 11 बजे।

- जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का खैर नगर बाजार में ध्वजारोहण सुबह 11:30 बजे।

- गणतंत्र दिवस के मौके पर मेरठ प्रेस क्लब मंगलपांडे नगर में ध्वजारोहण सुबह 11:30 बजे।

- हापुड़ रोड स्थित जामिया मदनिया में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण सुबह 11:30 बजे।

खेलकूद के कार्यक्रम भी जान लीजिए

गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार की सुबह 11.30 बजे वेस्टर्न इंडिया स्पोट््र्स ङ्क्षवग जिला मेरठ की ओर से दधीचि पब्लिक स्कूल गंगानगर में दौड़ प्रतियोगिता सुबह का आयोजन किया गया है। वहीं, करन पब्लिक स्कूल में प्रथम सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी। भारत विकास परिषद शास्त्रीनगर का बालेराम ब्रजभूषण इंटर कालेज-शास्त्रीनगर में खेलकूद प्रतियोगिता दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।

योग से कवि सम्मेलन तक होगा

नई सड़क स्थित शुभ योग स्टूडियो में निश्शुल्क योग शिविर सुबह 10 बजे से लगेगा। वहीं मेरठ बार एसोसिएशन का पंडित नानक चंद सभागर में कवि सम्मेलन का आयोजन भी सुबह 10 बजे से रखा गया है। लायंस क्लब मेरठ शिवम की स्पोट््र्स मीङ्क्षटग शाकुंभरी फार्म हाउस रुड़की रोड पर दोपहर एक बजे होगी।

chat bot
आपका साथी