Weather Alert : झुलसा देने वाली तपिश के बीच आज बरसेंगी राहत की फुहारें

मेरठ में बुधवार को अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई। आज धूल भरी आंधी की संभावना है बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 10:34 AM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 10:34 AM (IST)
Weather Alert : झुलसा देने वाली तपिश के बीच आज बरसेंगी राहत की फुहारें
Weather Alert : झुलसा देने वाली तपिश के बीच आज बरसेंगी राहत की फुहारें
मेरठ,जेएनएन। सुबह के समय नरम रहा मौसम का मिजाज दोपहर होते-होते तल्ख हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई। पारे में बढ़ोत्तरी पूरे एनसीआर में देखी गई। मेरठ में अधिकतम 41.2 रहा वहीं दिल्ली सफदरजंग में 42.5 रहा। आज धूल भरी आंधी की संभावना है बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मानसून देर से देगा दस्तक
मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों में केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मेरठ में मानसून 30 जून तक आता है। इस बीच जनपद वासियों को भीषण गर्मी का प्रकोप से राहत के आसार नहीं हैं। बुधवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे जिससे सुबह 10 बजे तक तापमान काबू में रहा। लेकिन पश्चिम विक्षोभ के कमजोर पड़ जाने के कारण हवाओं का रुख पूर्व से बदल कर फिर से पश्चिम हो गया।

गर्म हवाओं की आमद बढ़ी
हालांकि आदृता का अधिकतम प्रतिशत पिछले 24 घंटों के तुलना में बढ़ी रही। लेकिन गर्म हवाओं की आमद बढ़ने से पारा बढ़ कर 41.2 पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। तापमान खासा इजाफा और आदृता 57 प्रतिशत तक रहने से गर्मी का कहर बढ़ गया। भीषण गर्मी में लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। ईद की खुशी मनाने के लिए जरूर लोग बाहर देखे गए। लेकिन मौसम की मार के चलते परिवार सहित घूमने वालों की संख्या कम रही।
पर्वतीय इलाकों में बारिश
न्यूनतम तापमान 26 रहा यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसमविदों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के मंद हो जाने से पर्वतीय इलाकों,उत्तराखंड में हो रही बारिश गुरुवार तक और कम हो जाएगी। जिससे नमी का प्रतिशत जनपद में कम होगा। अगले 24 घंटों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है तापमान में बढ़ोतरी होगी।
आज यहां खींची जाएगी केबल लाइन,बत्ती रहेगी गुल
बिजली विभाग द्वारा केबिल लाइन खींचने के दौरान गुरुवार को शाहजहां कालोनी, नूर नगर, शारदा रोड, कंकरखेड़ा, घोपला, गंगा सागर और मोदीपुरम में सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। 33 केवी सोफीपुर लाइन पर कार्य किया जाना है। सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक यहां विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। जिससे रुड़की रोड स्थित कालोनियों, डोरली, एकता नगर, शीलकुंज, अंसल टाउन की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। इसी तरह एमईएस 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मेंटीनेंस कार्य होना है। सुबह 10.30 बजे से शाम चार बजे तक लालकुर्ती, बाउंड्री रोड की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से एमईएस और सोफीपुर लाइन के निकट से गुजरी रही 33 केवी विद्युत उपकेंद्र आरटीओ की सप्लाई भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी