छावनी परिषद के आठ वार्ड में से तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित Meerut News

छावनी परिषद कार्यालय में महिला आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली जा रही है। वार्ड संख्या 3 4 5 और 8 में से 3 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:05 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 12:05 PM (IST)
छावनी परिषद के आठ वार्ड में से तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित Meerut News
छावनी परिषद के आठ वार्ड में से तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित Meerut News

मेरठ, जेएनएन। छावनी परिषद में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में महिला वार्ड को आरक्षित करने के लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें छावनी के सदस्य और जनता की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई। इस बार छावनी में वार्ड संख्या तीन, वार्ड संख्या चार, वार्ड संख्या पांच और वार्ड संख्या 8 में से तीन वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। छावनी परिषद में कुल 8 वार्ड हैं। इसमें वार्ड संख्या 7 पहले ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो चुका है।

2015 में ये वार्ड थे आरक्षित

वर्ष 2015 में छावनी परिषद के चुनाव में महिलाओं के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए थे। इस बार लॉटरी में उन वार्ड को छोड़कर महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित के लिए लॉटरी निकली। 2015 में वार्ड संख्या एक, दो और छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए थे।

चार महिलाएं चुनी गई थीं

2015 के चुनाव में तीन महिला सदस्यों के अलावा वार्ड 3 से सामान्य सीट पर बीना वाधवा चयनित हुई थीं। जिसकी वजह से आठ सदस्य वाले बोर्ड में चार पुरुष और चार महिलाएं सदस्य बनीं थीं। इस बार महिला वार्ड के परिसीमन से महिला वार्ड के आरक्षण से नए राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं। वार्ड तीन, पांच और आठ महिलाओं के लिए आरक्षित।  

chat bot
आपका साथी