कभी नौकरी की तलाश में आई थीं ये लड़कियां, बनकर रह गई नगरवधू

जिस्म की मंडी में इंसानों की गाजर-मूली की तरह बोलियां लगती रही हैं। रोहतक की लड़की से पहले भी मेरठ में दर्जनों लड़कियां बेची गई हैं। एक महिला ने किया राजफाश।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 04:47 PM (IST)
कभी नौकरी की तलाश में आई थीं ये लड़कियां, बनकर रह गई नगरवधू
कभी नौकरी की तलाश में आई थीं ये लड़कियां, बनकर रह गई नगरवधू

मेरठ, [पंकज तोमर]। पिछले दिनों सामने आया हरियाणा के रोहतक की लड़की को कबाड़ी बाजार के कोठे पर बेचने का कोई पहला मामला नहीं है। यहां जिस्म की मंडी में इंसानों की गाजर-मूली की तरह बोलियां लगती रही हैं। देश के विभिन्न राज्यों से लड़कियों व महिलाओं को लाकर यहां बेचा जा रहा है। उधर, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो कभी नौकरी की तलाश में घर से निकली थी और उन्हें कोठे पर बेच दिया गया। अब वह नगरवधू बनकर रह गई हैं।
ज्यादातर लड़कियां नाबालिग 
कबाड़ी बाजार के कोठे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस के रडार पर हैं। जनवरी-2017 से अभी तक लगभग 55 लड़कियां व महिलाएं बरामद की जा चुकी हैं। जनवरी-2019 से अब तक 13 लड़कियों-महिलाओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें ज्यादातर लड़कियां नाबालिग पकड़ी गईं। हालांकि, अभी भी यहां 300 से अधिक महिलाएं देह व्यापार का धंधा कर रही हैं। विभिन्न एनजीओ के सहयोग से पुलिस व एएचटीयू लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस जांच में आया कि यहां नौ राज्यों की महिलाएं व लड़कियां वेश्यावृत्ति कर रही हैं।
इन स्थानों से लाई जाती हैं
जांच में सामने आया कि राजस्थान, बिहार, नेपाल, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उड़ीसा, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र आदि राज्यों की लड़कियां व महिलाएं बेची जा रही हैं।
इन्होंने दिया ये तर्क
कबाड़ी बाजार की एक महिला ने सनसनीखेज राजफाश किया है। उसने बताया कि वह भीलवाड़ा की है। आर्थिक तंगी से माता-पिता बुरी तरह जूझ रहे थे। करीब 18 साल पहले वह 10वीं पास करके नौकरी की तलाश में घर से निकली थी। एक दलाल ने उसे मेरठ के कोठे पर 20 हजार में बेच दिया। यहां वह बंधक रखी गई। दो माह तक उसने दिन का उजाला तक नहीं देखा। हालातों के आगे वह हार गई और वेश्यावृत्ति की दलदल में उतर गई। इसी तरह करीब 80 लड़कियां-महिला हैं, जिन्हें बेचा गया और वह हालातों के आगे मजबूर हो गईं। अब वह चाहकर भी इस धंधे से नहीं निकल पा रही हैं।
कब तक बिकेगी नारी शक्ति?
अपहरण कर नाबालिग लड़कियों, युवतियों व महिलाओं बेचा जा रहा है। बावजूद, सरकारी तंत्र दलालों और कोठा मालकिनों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। छापामारी कर महिलाएं व लड़कियां बरामद तो की जा रही हैं, परंतु ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
आंकड़े बताते हैं

300 से अधिक महिलाएं करती हैं वेश्यावृत्ति का धंधा 02 साल में कई बार हुई कबाड़ी बाजार में छापामारी 55 महिलाएं और लड़कियों को इस अवधि में किया गया बरामद 13 लड़कियों व महिलाओं का इस साल रेस्क्यू किया गया 09 राज्यों की महिलाएं और लड़कियां करती हैं देह व्यापार

इन्होंने बताया
लड़कियों की खरीद-फरोख्त कतई नहीं होने दी जाएगी। पिछले मामलों की जांच कराई जाएगी और आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
-नितिन तिवारी, एसएसपी 

chat bot
आपका साथी