छात्र-छात्राओं को दी दांडी मार्च की जानकारी

मवाना के एएसपीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने दांडी मार्च दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 06:44 PM (IST)
छात्र-छात्राओं को दी दांडी मार्च की जानकारी
छात्र-छात्राओं को दी दांडी मार्च की जानकारी

मेरठ, जेएनएन। मवाना के एएसपीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने दांडी मार्च दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को महोत्सव का सजीव प्रसारण दिखाया गया और दांडी मार्च के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार ने स्वयंसेवकों को ऐतिहासिक दांडी यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दांडी यात्रा का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान है। दांडी यात्रा महात्मा गांधी की अगुवाई की हुई थी। कार्यक्रम अधिकारी अमरीता कुमारी ने स्वयंसेवकों को आजादी के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि आजादी अनेक देशभक्तों की कुर्बानी से प्राप्त हुई है।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं को अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण को सुना। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम के गायन से किया गया।

परीक्षितगढ़ : गांव खजूरी स्थित तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय में एनएसएस इकाइयों ने दांडी मार्च दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप मे मनाया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डा. भावना शर्मा व मिस्बाह मुबीन के नेतृत्व में दांडी मार्च दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया। बताया कि 12 मार्च सन् 1930 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों द्वारा नमक पर कर लगाने के कानून के खिलाफ साबरमती आश्रम से यात्रा शुरू की थी, जो छह अप्रैल को समुंद्र के किनारे बसे दांडी नामक गांव में खत्म हुई थी। उंजिला, अंजलि गुलफंशा आदि ने दांडी मार्च पर झांकी निकाली। कार्यक्रम का संचालन मिस्बाह मुबीन ने किया, जबकि डा. रश्मि, पायल त्यागी, अमन शर्मा, राखी गौतम, शहनुमा, सोनिया शर्मा, ज्योति गर्ग, इंदू त्यागी आदि का कार्यक्रम मे सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी