दक्षिण अफ्रीका में सबसे ताकतवर बन गए थे सहारनपुर के गुप्ता बंधु, दिवालिया होने का भी खतरा मंडराया

gupta brothers arrested मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले गुप्‍ता बंधु को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गुप्ता परिवार के अन्य सदस्य देश छोड़कर भाग चुके हैं। इस परिवार पर दिवालिया होने का भी खतरा मंडरा गया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 07 Jun 2022 12:07 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jun 2022 12:07 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका में सबसे ताकतवर बन गए थे सहारनपुर के गुप्ता बंधु, दिवालिया होने का भी खतरा मंडराया
gupta brothers arrested सहारनपुर के गुप्‍ता बंधु यूएई में गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। सहारनपुर के गुप्ता बंधु यानी अजय (50 साल), अतुल (47 साल) और राजेश (44 साल)...इन तीन बंधुओं ने दक्षिण अफ्रीका में बेहिसाब संपत्ति कमाई और दुनिया के बड़े ताकतवर लोगों में शामिल हो गए। गुप्ता बुधओं को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि दक्षिण अफ्रीका के सबसे ताकतवर लोगों में शामिल होने के बाद उन्हें कभी पुलिस भी गिरफ्तार कर पाएगी, लेकिन अब इस परिवार के दो भाइयों अजय गुप्ता और अतुल गुप्ता को अबू धाबी में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गुप्ता परिवार के अन्य सदस्य देश छोड़कर भाग चुके हैं।

दिवालिया होने का खतरा

इन पर दिवालिया होने का खतरा भी मंडरा रहा है। दरअसल अजय (50 साल), अतुल (47 साल) और राजेश (44 साल) का जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। तीनों भाइयों की पढाई लिखाई सहारनपुर में जेवी जैन कॉलेज से हुई। अजय ने बी कॉम के बाद सीए किया। अतुल ने कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स किया तथा छोटे भाई राजेश ने बीएससी। यह तीनों फिर दक्षिण अफ्रीका चले गए। करीब 24 साल पहले सहारनपुर से गुप्ता ब्रदर्स बिजनेस के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे।

वहां उनका कारोबार ऐसा फैला कि वो अब उस देश के टॉप-10 अमीर कारोबारी परिवारों में शुमार हो गए, लेकिन उन पर हमेशा जुमा के नजदीकी होने और सियासी फायदे से कारोबार में आगे बढ़ाने का आरोप लगता रहा है। हाल ही में इंटरपोल ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अतुल और राजेश गुप्ता के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने करीब सात महीने पहले इसका अनुरोध किया था। हालांकि, उनकी पत्नियों आरती और चेताली गुप्ता के खिलाफ रेड नोटिस जारी नहीं किया गया।

दक्षिण अफ्रीका के 16वें सबसे अमीर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में अतुल गुप्ता की कुल दौलत करीब 78 करोड़ यूएस डॉलर के करीब थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट ने साल 2016 के जोहान्सबर्ग स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के आधार पर भी यह जानकारी दी है। इतनी दौलत के साथ वह दक्षिण अफ्रीका के 16वें सबसे अमीर शख्स थे।

बिक गए कई कारोबार

गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में ऐसा माहौल बना कि उन्हें देश छोड़कर दुबई भागना पड़ा, यहां तक कि उनका कई कारोबार भी बिक चुका है। फिलहाल गुप्ता ब्रदर्स दुबई में हैं और अब कर्जदाताओं को भुगतान के लिए दक्षिण अफ्रीका में उनकी संपत्तियों की नीलामी की जा सकती है लेकिन एएफयू की नजर उस पैसे पर है जो गुप्ता बंधुओं ने अमेरिका, ब्रिटेन और यूएई भेजा है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि एएफयू गैरकानूनी ढंग से अमेरिका भेजे गए पैसे को वापस पाने की दिशा में काम कर रहा है और इसमें अमेरिकी अधिकारी सहयोग कर रहे हैं। एएफयू ब्रिटेन की कानून प्रवर्तक एजेंसियों की मदद भी ले रहा है।

यह भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका में अरबों का घोटाला करने वाले गुप्ता बंधु UAE में गिरफ्तार, यूपी के सहारनपुर से है इनका लिंक

chat bot
आपका साथी