पुलिस की होली पर शहर की यातायात व्यवस्था हुई ठप Meerut News

मेरठ में पुलिस की होली से बुधवार को यातायात व्‍यवस्‍था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। यातायात सुचारु रूप से चलाने को पुलिस के पास दुसरा कोई भी प्‍लान नहीं है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 02:10 PM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 02:10 PM (IST)
पुलिस की होली पर शहर की यातायात व्यवस्था हुई ठप Meerut News
पुलिस की होली पर शहर की यातायात व्यवस्था हुई ठप Meerut News

मेरठ, जेएनएन। आमलोगों के होली के बाद बुधवार को पुलिस थानों में होली खेल रही है। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। जगह-जगह जाम लगा हुआ है, लोग वहां आड़े तिरछे कर खुद ही निकाल रहे हैं। चौराहों पर उन्‍हें कोई निर्देश देने वाला कोई नहीं है।

मंगलवार को होली पर्व के बाद बुधवार को पुलिस होली खेल अपनी खुशियां जाहिर कर रही है। साथ ही यातायात पुलिस भी पुलिस लाइन में होली खेल रही है। पुलिस डीजे की धुन पर डांस कर रही है। हालाकि शहर की पूरी यातायात व्यवस्था चौपट पड़ी है। दिल्ली रोड से लेकर हापुड़ अड्डे पर भयंकर जाम लगा हुआ है। कई जगह तो लोग वाहन चालक आपस में भिड़ गए उसके बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच रही है। जिससे लोग खुद ही लड़ झगड़ने के बाद इधर उधर से बाहर निकाल रहे हैं। रेलवे रोड चौराहा कैसरगंज हापुड़ अड्डा पर भयंकर जाम लगा हुआ है।

कोई व्‍यवस्‍था नहीं

मंगलवार को होली शांतिपूर्ण तौर पर समापन के बाद बुधवार को जब पुलिस होली खेल रही है। तो शहर की यातायात से लेकर तमाम व्‍यवस्‍था ठप सी हो गई है। इसके लिए पुलिस के पास कोई दुसरी व्‍यवस्‍था नहीं है। जिससे की शहर की व्‍यवस्‍था चलती रहे।

चौराहों पर भी नहीं रही पुलिस

चौराहों पर भी पुलिस की गैरहाजिरी ने शहर में जाम की स्थिति बना दी है। लोग चारों तरफ से अपने मनमाने ढंग से आ जा रहे है। जिससे छोटे जाम ही नहीं बल्कि भंयकर जाम लग रहा है। रेलवे रोड चौराहे से लेकर मेट्रो प्‍लाजा, फुटबाल चौक आदि जगहों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।  

chat bot
आपका साथी