हमरो गुलाबी दुपट्टा हमें तो लग जाएगी नजरिया रै..

शीलकुंज कालोनी के पार्क-12 में मंगलवार को श्रीराधा कृष्ण क्लब की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीत हमरो गुलाबी दुपट्टा हमें तो लग जाएगी नजरिया रै..,सासुल पनिया कैसे जाऊं रसिले दोऊ नैना.. गीत पर नृत्य किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Aug 2018 02:59 AM (IST) Updated:Wed, 15 Aug 2018 02:59 AM (IST)
हमरो गुलाबी दुपट्टा हमें तो लग जाएगी नजरिया रै..
हमरो गुलाबी दुपट्टा हमें तो लग जाएगी नजरिया रै..

मेरठ : शीलकुंज कालोनी के पार्क-12 में मंगलवार को श्रीराधा कृष्ण क्लब की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीत हमरो गुलाबी दुपट्टा हमें तो लग जाएगी नजरिया रै..,सासुल पनिया कैसे जाऊं रसिले दोऊ नैना.. गीत पर नृत्य किया। वहीं युवतियों और छोटे बच्चों ने भी फिल्मी गीतों पर डांस कर समां बांधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम कंसल व प्रदीप सेठी ने की। संचालन सोनी त्यागी ने किया। इस दौरान आंचल सेठी, प्रज्ञा पंवार, कोस्तुब, राखी गर्ग, आशु शर्मा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

दूसरी ओर, मोदीपुरम पुल के पास स्थित लालकिला रेस्टोरेंट में हैप्पी वुमेंस क्लब की सदस्याओं ने तीज उत्सव मनाया। सावन के गीत, मल्हार और कजरी के अलावा देश भक्ति गीतों पर डांस किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोना शर्मा, अंजू व मीनाक्षी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। शर्मिला चिकारा, डॉ. अंजना ¨सह, पूनम बंसल ने संचालन किया। माधुरी डांस एकेडमी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस किया। रेखा तिवारी, अनुपम सैनी, कुमकुम जैन, अनीता गुप्ता आदि मौजूद थीं।

राष्ट्र भक्ति का संदेश लेकर निकले 'स्वतंत्रता सेनानी'

मेरठ : 'जश्न-ए-आजादी' कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आल इंडिया एक्स एनसीसी कैडेट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं दो प्लाटून 72 यूपी बटालियन एनसीसी डीएन इंटर कालेज के कैडेट्स और स्कूल के छात्रों ने एक रैली निकाली। स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजे छात्रों ने शहर के लोगों में राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। आजादी के लिए कुर्बान रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस, भारत माता आदि झांकियों के साथ छात्रों ने लोगों में धर्म व जाति से ऊपर उठकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ एसपी देहात कर्नल माधब बोरो, प्रबंधक दयानंद गुप्ता, प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर की। मेजर सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ कैडेट व पुरातन कैडेट्स ने रैली में हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी