शराबी-जुआरी दोस्तों ने युवक को मौत के घाट उतारा

परतापुर थानाक्षेत्र के गांव काजमाबाद गून में एक युवक को दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया। युवक का शव उसी के मकान में मिला। चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था और सिर पर भारी वस्तु से हमले के निशान हैं। परिजनों ने मृतक के शराबी-जुआरी दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 06:25 AM (IST)
शराबी-जुआरी दोस्तों ने युवक को मौत के घाट उतारा
शराबी-जुआरी दोस्तों ने युवक को मौत के घाट उतारा

मेरठ, जेएनएन : परतापुर थानाक्षेत्र के गांव काजमाबाद गून में एक युवक को दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया। युवक का शव उसी के मकान में मिला। चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था और सिर पर भारी वस्तु से हमले के निशान हैं। परिजनों ने मृतक के शराबी-जुआरी दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया।

काजमाबाद गून निवासी 26 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र नरेश घर में अकेला रहता था। कृष्ण के मां-बाप नहीं हैं और भाई बाहर रहता है। परिजन अरुण कुमार का कहना है कि कृष्ण की दोस्ती गांव के ही शराबी-जुआरी युवकों से थी। वह दोस्तों पर काफी रकम खर्च करता था। कई बार समझाने पर भी नहीं माना। गुरुवार सुबह एक व्यक्ति सीढ़ी मांगने कृष्ण के घर गया तो चारपाई पर कृष्ण मृत पड़ा था। सीओ ब्रह्मापुरी व इंस्पेक्टर परतापुर भी मौके पर पहुंचे।

इनका कहना है

शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर हत्यारोपितों की तलाश में जुटी है। मृतक के चाचा अशोक ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

सुभाष अत्री, इंस्पेक्टर-परतापुर

शराबी ने पत्नी और पुत्री को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

मेरठ, जेएनएन : सरधना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में नशे में धुत्त युवक ने अपनी पत्नी को दौड़ा दौड़ा कर डंडों से पीटा। इसे देख मां को बचाने आई पुत्री को भी आरोपित ने हमला कर घायल कर दिया। मां, बेटी ने थाने पहुंच कर आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव दौलतपुर में गुरुवार की सुबह एक युवक नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पत्नी के मना करने पर आरोपित घर से सामान उठाकर बेचने के लिए चल दिया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपित ने डंडे से महिला की जमकर पीटा की। शोर सुनकर बचाव में आई पुत्री को भी आरोपित ने पीटा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को किसी तरह से बचाया। महिला बेटी के साथ थाने पहुंची और आरोपित पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी