कॉलेजों से बनेंगे वालंटियर रोकेंगे भ्रष्टाचार

सदाचार को व्यवहार में लाए बगैर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना संभव नहीं है। आज छात्रों को केवल शिक्षा नहीं संस्कार भी देना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 10:00 AM (IST)
कॉलेजों से बनेंगे वालंटियर रोकेंगे भ्रष्टाचार
कॉलेजों से बनेंगे वालंटियर रोकेंगे भ्रष्टाचार

मेरठ : सदाचार को व्यवहार में लाए बगैर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना संभव नहीं है। आज छात्रों को केवल शिक्षा नहीं संस्कार भी देना जरूरी है। चौ. चरण सिंह विवि के भौतिक विज्ञान विभाग में एंटी करप्शन मूवमेंट की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने नैतिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया। साथ बैठक में तय हुआ कि कॉलेज स्तर पर वालंटियर बनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ उतारेंगे।

'भ्रष्टाचार युक्त भारत का निर्माण कैसे हो' विषय पर शिक्षकों ने अपनी राय दी। डा. हरेंद्र सिंह ने आचरण में सुधार पर जोर दिया। डा. बीरपाल सिंह ने व्यक्तित्व विकास के साथ सही आचरण पर प्रकाश डाला। डा. संजय शर्मा ने कर्तव्य पर बल दिया। डा. मनीष यादव और डा. एसके अग्रवाल ने कहा कि सामान्य शिक्षा से अधिक नैतिक शिक्षा आज के समय जरूरी है। डीएन कॉलेज के प्राचार्य डा. बीएस यादव ने सदआचरण और व्यवहारिक शिक्षा पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में सभी वक्ता इस बात पर एकमत दिखे कि भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए युवाओं को संस्कारवान और चरित्रवान बनाना होगा। बैठक में तय हुआ कि संस्था की ओर से कॉलेज स्तर पर वालंटियर बनाए जाएंगे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षा का सर्वे किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि उक्त स्कूल में बच्चों को नैतिक शिक्षा में क्या पढ़ाया जा रहा है। उसका स्तर क्या है। इस काम में अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा। डा. ओमकार गुप्ता, हेम सिंह मोरल, विकास गुप्ता, डा. योगेंद्र विकल आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्रो. बीएस यादव ने की। बैठक का संचालन प्रो. बीरपाल सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी