साहिबाबाद के पास ओएचई का वायर टूटने से शटल पौने पांच घंटा लेट, भीषण गर्मी में बिलबिलाए यात्री

साहिबाबाद के पास ओएचई का वायर टूटने से मेरठ से चली शटल भी घंटों लेट हो गई। शहादरा होते हुए ट्रेन पुरानी दिल्ली किशनगंज स्टेशन होते हुए गुजारा गया। आनंदविहार तिलकब्रिज नई दिल्ली रूट पर ट्रेन निरस्त रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 04:05 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 04:05 PM (IST)
साहिबाबाद के पास ओएचई का वायर टूटने से शटल पौने पांच घंटा लेट, भीषण गर्मी में बिलबिलाए यात्री
मेरठ से चली शटल ट्रेन ओएचई का वायर टूटने से काफी लेट हो गई।

मेरठ, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद के आगे लखनऊ जा रही ट्रेन के पेंटोग्राफ में ओवर हेड इक्विमेंट का वायर उलझ कर टूट गया। जिसके चलते कई ट्रेनें घंटो लेट हो गई। जब यह फाल्ट हुआ तो मेरठ से रवाना हुई शटल साहिबाबाद के कुछ आगे चंदन नगर स्टेशन पर थी। सवा घंटे ट्रेन वहीं पर खड़ी रही। कार्यालय जाने वाले यात्री परेशान हो गए। इसके बाद ट्रेन को वापस साहिबाबाद स्टेशन लाया गया।

भीषण गर्मी में बिलबिला उठे यात्री

जहां से शहादरा होते हुए ट्रेन पुरानी दिल्ली किशनगंज स्टेशन होते हुए गुजारा गया। आनंदविहार, तिलकब्रिज, नई दिल्ली रूट पर ट्रेन निरस्त रही। ट्रेन के दिल्ली कैंट स्टेशन पहुंचने का समय सुबह पौने दस बजे है। ट्रेन पौने पांच घंटा विलंब से चल रही है। और तीन बजे दिल्ली कैंट स्टेशन नहीं पहुंची है। भीषण गर्मी में ट्रेन के लेट होने से यात्री बिलबिला उठे। अधिकांश दैनिक यात्री बीच में ही उतर गए और मेट्रो और बस आदि संसाधनों से गंतव्य तक पहुंचे। 

जीआरपी सिपाही ने पेंट्री कार मैनेजर पर तानी पिस्टल

मेरठ : योगा एक्सप्रेस में गुरुवार को पेंट्री कार के मैनेजर पर जीआरपी के कांस्टेबल द्वारा पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत जीआरपी मुरादाबाद कंट्रोल रूम और रेलवे उच्च अधिकारियों से इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर की गई है। सुबह मेरठ से रवाना होने के बाद जब ट्रेन मुजफ्फरनगर से आगे निकली तभी जीआरपी सिपाही और पेंट्रीकार के मैनेजर राजेंद्र तिवारी के बीच नोंकझोंक होनी शुरू हो गई। आरोप है कि जीआरपी सिपाही मैनेजर से रिश्वत की मांग कर रहा था।

मना करने पर सिपाही गाली गलौज करने लगा। जिसका मैनेजर राजेंद्र तिवारी ने विरोध किया। उसी पर सिपाही ने पिस्टल तान दी। पिस्टल निकलते ही यात्री भी सहम गए। ट्रेन में मौजूद अन्य सिपाही और यात्रियों ने बचाव के बाद दोनो को अलग किया। इस पूरी घटना वीडियो किसी ने बना ली। सिपाही गाजियाबाद जीआरपी में तैनात बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी