श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक : सुबह जाप और शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुति

श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकेडमी में सुबह 5.30 बजे जाप जिनाभिषेक और शांति धारा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Apr 2019 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2019 05:00 AM (IST)
श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक : सुबह जाप और शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुति
श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक : सुबह जाप और शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुति

मेरठ । श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकेडमी में सुबह 5.30 बजे जाप, जिनाभिषेक और शांति धारा हुई। रात में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। सुबह आचार्य भारत भूषण महाराज का पाद प्रक्षालन सुप्रीम कोर्ट के वकील निखिल जैन और दिव्या जैन ने किया।

चित्र अनावरण महेश चंद्र जैन और दीप प्रज्ज्वलन जितेंद्र कुमार जैन ने किया। प्रवचन में आचार्य श्री ने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेने वालों के कई जन्मों के पाप कट जाते हैं। दोपहर में युवा आदिकुमार के विवाह की चर्चा के लिए महामना नाभिराय ने अपने सभासदों के साथ दरबार लगाया। निर्णय हुआ कि आदिकुमार की बरात अयोध्यापुरी से राजा कच्छ, महाकच्छ के महल तक धूमधाम से जाएगी। बरात समारोह स्थल से वेस्ट एंड रोड स्थित सुशील जैन, प्रवीण जैन के आवास (सांकेतिक) पर पहुंची, जहां बरातियों की आवभगत की गई। विवाह के बाद आदि कुमार का राज्याभिषेक किया गया। आदि कुमार ने जनता को असि-मसि-कृषि का मार्ग अपनाकर जीवन यापन करने की शिक्षा दी। राजा आदिकुमार ने दोनों पुत्रियों को भी उच्च गुणों से परिपूर्ण शिक्षा प्रदान की। रात्रि में राजा आदि को वैराग्य उत्पन्न होने के कारणों का सजीव मंचन किया गया। शनिवार रात्रि समग्र मेरठ के विभिन्न जैन राजाओं की महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों को सफल बनाने में सुनील जैन सर्राफ, रंजीत जैन, दिनेश जैन, मृदुल जैन, विनेश जैन, विजय जैन, अनिल जैन, पवन जैन, अतुल जैन आदि का सहयोग रहा। ----------------------

एमआरटी:::204, 208, 209

वेस्ट एंड रोड ऋषभ एकेडमी में श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव के तहत आदि कुमार की बारात लेकर जाते श्रद्घालु।

chat bot
आपका साथी