संघ के अनुषांगिक संगठन पश्चिमी उप्र के मतदाताओं को करेंगे जागरूक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के तहत अनुषांगिक संगठनों की गुरुवार को एक बैठक गाजियाबाद के उद्योगपुरम स्थित एक होटल में हुई। इसमें स्वयंसेवकों से अपने-अपने जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 07:03 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 07:03 AM (IST)
संघ के अनुषांगिक संगठन पश्चिमी उप्र के मतदाताओं को करेंगे जागरूक
संघ के अनुषांगिक संगठन पश्चिमी उप्र के मतदाताओं को करेंगे जागरूक

मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के तहत अनुषांगिक संगठनों की गुरुवार को एक बैठक गाजियाबाद के उद्योगपुरम स्थित एक होटल में हुई। इसमें स्वयंसेवकों से अपने-अपने जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया गया। संगठनों के पदाधिकारियों की अगुवाई में स्वयंसेवक लोगों को मतदान का महत्व बताएंगे।

बैठक की अध्यक्षता आरएसएस के क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक और संचालन भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक व संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने किया। इसमें संघ के भारत तिब्बत सहयोग मंच, धर्म जागरण समन्वय विभाग, हिमालय परिवार अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि वह समाज के हर वर्ग, जाति, समुदाय को संगठन से जोड़े। आगामी चुनाव में सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ता मेरठ प्रांत में आने वाले सभी 30 जिलों में जागरूकता अभियान चलाएं। जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक मतदान कर देश के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकें। बैठक में धर्म जागरण समन्वय विभाग के क्षेत्र प्रमुख ईश्वर दयाल, मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल, प्रांत अध्यक्ष संदीप चौधरी, मेरठ से प्रांत महामंत्री कपिल त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रालोद में जिला उपाध्यक्ष बने अशोक चौधरी

मेरठ : राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने गंगानगर निवासी अशोक चौधरी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। वह मवाना ब्लाक के मुबारिकपुर गांव के मूल निवासी हैं। इससे पहले वह सचिव के पद पर थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने बताया कि स्व. चौ. चरण सिंह की विचार धारा व स्व. चौ. अजीत सिंह द्वारा किए गए जनहित कार्यों को जनता में प्रचार-प्रसार करने के लिए नवनियुक्त उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी