दुर्गा पूजा के दौरान करें महिला सशक्तीकरण का प्रचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम को पुलिस और प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से आगामी त्योहारों के आयोजन तथा इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 06:14 AM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 06:14 AM (IST)
दुर्गा पूजा के दौरान करें महिला सशक्तीकरण का प्रचार
दुर्गा पूजा के दौरान करें महिला सशक्तीकरण का प्रचार

मेरठ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम को पुलिस और प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से आगामी त्योहारों के आयोजन तथा इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और कार्यक्रम स्थलों पर भीड़ उमड़ेगी। लिहाजा सभी स्थानों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि त्योहारों के दौरान आपराधिक घटनाएं न हों। जनता सुरक्षित रहे। शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आवश्यक कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने दुर्गापूजा को महिला सशक्तीकरण से जोड़कर उसका प्रचार प्रसार करने तथा जनता से महिलाओं का सम्मान करने की अपील करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीजी, कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, आइजी, डीएम के बालाजी, एमडी पीवीवीएनएल, एसएसपी अजय साहनी आदि अधिकारी शामिल रहे।

होटल का लाइसेंस निरस्त और सील की सिफारिश

मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करते पकड़े जाने पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित होटल सिल्वर पर्ल का लाइसेंस निरस्त करने तथा सील लगाने की सिफारिश की गई है। थाना सिविल लाइन पुलिस की रिपोर्ट पर सीओ सिविल लाइन और एसपी सिटी ने भी अपनी मुहर लगाते हुए यह संस्तुति एसएसपी के पास भेजी थी। जिसे एसएसपी अजय साहनी ने जिलाधिकारी को भेज कार्रवाई की मांग की है। संस्तुति पत्र में बताया गया कि 4 अक्टूबर की रात को मालिक द्वारा अपने होटल के कमरा संख्या 106 में अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टे का कार्य कराया जा रहा था। मौके से थाना पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा पांच लोगों को ऑनलाइन सट्टा खेलते पकड़ा था। उनके पास से सट्टा खेलने के उपकरण भी बरामद हुए थे। एसपी सिटी ने भविष्य में भी उक्त होटल में अवैध क्रियाकलाप की आशंका जता होटल का लाइसेंस निरस्त करके होटल को सील करने की मांग की है। जिलाधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई की जिम्मेदारी एडीएम सिटी को सौंपी है।

chat bot
आपका साथी