तीन लाख के कबूतर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

छत के रास्ते घर में घुसे चोर तीन लाख रुपये के कबूतर ले गए। घर से निकलते समय बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। सुबह के समय पीड़ित को चोरी का पता चला। आस पड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 01:20 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 01:20 AM (IST)
तीन लाख के कबूतर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
तीन लाख के कबूतर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

मेरठ, जेएनएन। छत के रास्ते घर में घुसे चोर तीन लाख रुपये के कबूतर ले गए। घर से निकलते समय बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। सुबह के समय पीड़ित को चोरी का पता चला। आस पड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। इन्हें पुलिसकर्मियों ने समझाकर जल्द राजफाश का आश्वासन दिया।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी आशीष उर्फ पिंटू कबूतर पालने के शौकीन हैं। पिंटू के अनुसार उन्होंन करीब पांच लाख रुपये के कबूतर पाल रखे हैं। कबूतरों के लिए आशीष ने एक अलग से कमरा बनाया हुआ है। प्रतिदिन की तरह व कमरे का ताला लगाकर नीचे सोने गए थे। रविवार देर रात चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस गए। उन्हें घर में कुछ नहीं मिला तो वह पेटियों में भरकर तीन लाख के कबूतर ही ले गए। सुबह के समय आशीष दाना डालने गए तो कबूतर गायब थे। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज से आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

---

घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी

मेरठ : भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी असलम सलमानी ई-रिक्शा चालक हैं। सोमवार सुबह वह सवारी लेकर लिसाड़ी गेट की आशियाना कालोनी आए थे। सवारी छोड़कर असलम अपने रिश्तेदार नाजिम के घर चले गए। घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा चोरी हो गया। देर शाम असलम ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी