मणप्पुरम ब्रांच से लूट : पानीपत से गिरफ्तार मैनेजर के पास से एक किलो सोना बरामद

बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन ब्रांच से लूटे गए गोल्ड के मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पानीपत से गिरफ्तार मैनेजर के पास से एक किलो सोना बरामद किया है।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 01:15 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 01:15 PM (IST)
मणप्पुरम ब्रांच से लूट : पानीपत से गिरफ्तार मैनेजर के पास से एक किलो सोना बरामद
मणप्पुरम ब्रांच से लूट : पानीपत से गिरफ्तार मैनेजर के पास से एक किलो सोना बरामद
मेरठ,जेएनएन। बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच से दस किलो सोना लूट के मामले में पुलिस ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए एक किलो सोना बरामद कर लिया है। यह सोना विशाल मेगा मार्ट पानीपत के मैनेजर बेअंत सिंह के साले विपुल के घर से बरामद किया है। हालांकि,विपुल व अन्य आरोपित अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
सुशील है घटना का मास्टरमाइंड
21 फरवरी की शाम 06.10 बजे दो बदमाश गन प्वाइंट पर लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच से दस किलो सोना लूट ले गए थे। पुलिस ने 23 फरवरी को सुशील पुत्र सत्यवीर व दीपक कुमार पुत्र रामफल निवासीगण ग्राम दादरी थाना दौराला तथा भगत सिंह पुत्र धूम सिंह निवासी वंडर सिटी थाना कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर चार किलो सोना व साढ़े आठ लाख रुपये बरामद किए थे। सुशील घटना का मास्टर माइंड है। दीपक सर्राफ है,जो लूट का सोना खरीदने आया था। सुशील ने जेल में दोस्त बने कंकरखेड़ा निवासी विपुल के साथ मिलकर सोना लूट की योजना बनाई।
पुलिस की गिरफ्त से बचा विपुल
विपुल ने अपने गैंग के वरूण निवासी मोदीनगर को भी योजना में शामिल किया। सुशील और वरूण ने ब्रांच में घुसकर सोना लूटा था। विपुल व वरूण की तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला कि विपुल पानीपत में अपने बहनोई बेअंत सिंह के पास फरारी काट रहा है। जिला मोगा,पंजाब के सुंदरनगर निवासी बेअंत सिंह पानीपत में अनाज मंडी के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट में मैनेजर है। सोमवार शाम पानीपत में दबिश देकर मेरठ पुलिस ने बेअंत सिंह को पकड़ लिया। लेकिन विपुल दो दिन पहले पानीपत छोड़ चुका था।
परिजनों पर बनाया दबाव
पुलिस ने बेअंत सिंह को हिरासत में लेकर परिजनों पर दबाव बनाया तो वह काम आ गया। परिजनों ने बताया कि विपुल ने अपने घर के पास ही दूसरे घर भी किराए पर ले रखा था। जहां से करीब एक किलो सोना बरामद कर लिया गया। हालांकि,विपुल वहां भी नहीं मिला। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि करीब एक किलो सोना बरामद हुआ है।
chat bot
आपका साथी