Morning Tea: सुबह की शुरुआत कीजिए सेहत वाली चाय के साथ, मेरठ की नेचुरोपैथी चिकित्‍सक की राय जानें

Morning Tea सुबह-सुबह हेल्‍थी चाय मिल जाए तो क्‍या बात है। चाय पीने से गठिया अनिद्रा गुर्दो की कमजोरी की भी शिकायत आने लगती है। इसकी वजह से कई विशेषज्ञ चाय पीने से मना भी करते हैं। फिर भी चाय का अभी विकल्‍प नहीं मिल पाया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 08:45 AM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 08:45 AM (IST)
Morning Tea: सुबह की शुरुआत कीजिए सेहत वाली चाय के साथ, मेरठ की नेचुरोपैथी चिकित्‍सक की राय जानें
सुबह की शुरुआत सेहत वाली चाय के साथ की जाए तो क्‍या बात है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Morning Tea बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय की चुस्‍की लेते हैं। फिर उनकी दिन की शुरुआत होती है। अमूमन चाय या काफी में टेनिन, कैफीन जैसे तत्‍व पाए जाते हैं। चाय पीने से गठिया, अनिद्रा, गुर्दो की कमजोरी की भी शिकायत आने लगती है। इसकी वजह से कई विशेषज्ञ चाय पीने से मना भी करते हैं। फिर भी चाय का अभी विकल्‍प नहीं मिल पाया है। ऐसे में नेचुरोपैथी की चिकित्‍सक डा. इंदु कुमार चाय और काफी का विकल्‍प भी बताया है।

ये है चाय का कुछ विकल्‍प

तुलसी वाली चाय

ठंड की शुरुआत हो गई है। हर घर में तुलसी का पौधा तो रहता ही है। तुलसी के पत्‍ते से चाय बनाई जा सकती है। इसके लिए बस तुलसी का पत्‍ता, अदरक, सौंफ, काली मिर्च, इलायची को कूटकर रख लें। फिर उबलते हुए पानी में इस मिश्रण को डाल कर चाय बना सकते हैं।

हर्बल वाली चाय ऐसे बनाएं

हर्बल वाली चाय बनाने के लिए पानी उबालकर रख लेना चाहिए। इस तरह की चाय बनाने के लिए तुलसी, अदरक, इलायची, सौंफ, तेजपत्‍ता और दालचीनी की जरूरत पड़ती है। इन सभी को मिलाकर बराबर मात्रा में पीस पानी में डाल लें। फिर छानकर शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसमें थोड़ा दूध भी मिलाकर पी सकते हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी में यह काफी उपयोगी चाय होती है।

अदरक और नींबू वाली चाय

अदरक और नींबू वाली चाय भी इस समय आप बना सकते हैं। इस चाय को बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्‍मच अदरक का रस निकाल कर रख लें। उसमें आधा चम्‍मच नींबू का रस मिलाकर इसे चाय की तरह पी सकते हैं।

पुदीने वाली चाय पाचन के लिए सही

पुदीने वाली चाय बनाने के लिए 50 ग्राम पुदीना, 100 ग्राम अदरक, पांच ग्राम अजवाइन मिलाकर आधे लीटर पानी में उबालें। फिर इसमें दूध या गुड़ या शक्‍कर डालकर पी सकते हैं। यह चाय पाचन के लिए बहुत उपयोगी होती है।

chat bot
आपका साथी