मुझे भी मिले न्याय, दुष्कर्म पीड़िता ने कप्तान ऑफिस पर की आत्मदाह की कोशिश Meerut News
तीन माह से न्याय की गुहार लगा रही दुष्कर्म पीड़िता ने SSP ऑफिस पर आत्मदाह की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ हस्तिनापुर की रहने वाली एक महिला के साथ तीन माह पहले मोनू गुर्जर ने दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला का आरोप है कि आरोपित लगातार उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आज पीड़िता एसएसपी ऑफिस पर पहुंची। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर उसने मिट्टी का तेल डाल आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया उसके बाद पीड़िता को थाना ले जाया गया। एसपी क्राइम रामानुज ने बताया कि महिला की तरफ से दर्ज मुकदमे में एसओ हस्तिनापुर से बात की जा रही है