Lockdown Effect: मुंबई की युवती संग मेरठ के युवक का फोन पर ही कराया निकाह Meerut News

लॉकडाउन के चलते मेरठ के रहने वाले एक फोटोग्राफर का निकाह मुंबई की युवती से फोन पर ही कराया गया। लड़की की विदाई माहौल सामान्‍य होने पर की जाएगी।

By Prem BhattEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 01:45 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2020 01:45 PM (IST)
Lockdown Effect: मुंबई की युवती संग मेरठ के युवक का फोन पर ही कराया निकाह Meerut News
Lockdown Effect: मुंबई की युवती संग मेरठ के युवक का फोन पर ही कराया निकाह Meerut News

मेरठ, जेएनएन। लॉकडाउन के चलते मेरठ के रहने वाले एक फोटोग्राफर का निकाह मुंबई की युवती से फोन पर ही कराया गया। कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन होने के चलते शनिवार रात करीब 9 बजे मुंबई की रहने वाली आफरीन का निकाह मेरठ घंटाघर निवासी वसीम हसन पुत्र आगा जफर के साथ मुंबई के मौलाना आग़ा साबिर ने पढ़ाया। इस मौके पर युवक और युवती के परिजन भी मौजूद रहे।

माहौल सामान्‍य होने पर विदाई

बताते चलें कि ये शादी पहले 25 मार्च 2020 को होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से दोनों परिवार वालों की रजामंदी से पहले रमजान के पवित्र मौके पर की गई और तय किया गया कि माहौल सामान्य होने के बाद विदाई की रस्म अदा की जाएगी। दूल्हा वसीम एक मशहूर फोटोग्राफर हैं और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की शादी की फोटोग्राफी कर चुके हैं। इसके पूर्व भी फोन पर मेरठ शहर में शादी संपन्‍न कराई जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी