Meerut Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आसमान में छाए बादल, चली ठंडी हवाएं, सहारनपुर व शामली में बारिश

Meerut Weather Update गर्मी के बाद मौसम में फिर बदलाव हुआ है। आसमान में काले बादल के साथ तेज हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए बारिश के आसार जताएं हैं। वहीं सहारनपुर में हल्‍की बू्ंदाबादी भी शुरू हो गई है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 11:08 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 11:08 AM (IST)
Meerut Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आसमान में छाए बादल, चली ठंडी हवाएं, सहारनपुर व शामली में बारिश
मौसम में बदलाव होने से आसमान में बादल छाए।

मेरठ, जेएनएन।Meerut Weather Update: गर्मी के बाद मौसम में फिर बदलाव हुआ है। आसमान में काले बादल के साथ तेज हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए बारिश के आसार जताएं हैं। वहीं सहारनपुर में हल्‍की बू्ंदाबादी भी शुरू हो गई है। साथ ही हवाएं भी तेजी से चल रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्‍ली एनसीआर में भारी बारिश होने की उम्‍मीद है।

मेरठ और आसपास के जिलों में कई दिनों से हो रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। ठंडी हवाओं के चलने से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग का का कहना है कि बारिश की उम्‍मी है, लेकिन यह हवाओं की गति पर निर्भर करेगा। बता दें कि इस महीने अभी तक बारिश न होने से मेरठ और आसपास के जिलों में गर्मी बढ़ी है।

सहारनपुर में हुई हल्‍की बारिश

आसमान में सुबह से ही यहां काले बादलों ने दस्‍तक दे दी। साथ ही सहारनुपर जिलों में बूंदाबादी के साथ कई जगहों पर हल्‍की बारिश भी हुई। सहारनपुर के गंगोह से लेकर आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। इसके साथ ही ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को बडी राहत भी मिली।

शामली में भी बारिश 

मौसम ने करवट बदली है और हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में हल्की ठंडक भी आ गई है और आसमान बादलों से घिरा है। सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। ऐसे में गर्मी काफी कम रही और सुबह के वक्त बूंदाबांदी हुई। हल्की बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं। लेकिन कुछ जगहों पर आलू की खोदाई अभी भी चल रही है। इससे आलू की खेती प्रभावित हो सकती है। 

इन जिलों में जाने मौसम का हाल

वहीं मेरठ के आसापास के अन्‍य जिले बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर में भी हवाओं की गति तेज रही। साथ ही आसमान में बादल भी देखें गए। लेकिन बारिश और बूंदाबादी की उम्‍मीद नहीं रही। हालाकि लोगों को इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश हफ्ते में हो सकती है।  

chat bot
आपका साथी