Meerut News: ये चीज है जानलेवा! चाइनीज मांझा फंसने से कटा बाइक सवार का गला, लगे 50 टांके, दूसरा युवक भी घायल

रविवार रात बाइक चला रहे छात्र का गला चाइनीज मांझे से बुरी तरह से कट गया। हादसे के बाद छात्र बाइक समेत गिर पड़ा जिससे पीछे बैठा उसका दोस्त भी घायल हो गया। आनन-फानन में छात्र को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसके गले पर 50 टांके आए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 04 Dec 2022 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2022 11:49 PM (IST)
Meerut News: ये चीज है जानलेवा! चाइनीज मांझा फंसने से कटा बाइक सवार का गला, लगे 50 टांके, दूसरा युवक भी घायल
छात्र के गले पर 50 टांके आए हैं।

मेरठ, जागरण संवाददाता। चाइनीज मांझा लगातार लोगाें की जान का दुश्मन बना हुआ है। रविवार रात बाइक चला रहे छात्र का गला चाइनीज मांझे से बुरी तरह से कट गया। हादसे के बाद छात्र बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे पीछे बैठा उसका दोस्त भी घायल हो गया। आनन-फानन में छात्र को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके गले पर 50 टांके आए हैं। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है।

शास्त्रीनगर के रामपुरम निवासी मनीष पालीटेक्निक का छात्र है। उसके पिता नंद किशोर एक स्पोट् र्स कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार रात वह अपने दोस्त अमन के साथ तेजगढ़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही कुटी चौराहे के पास पहुंचा तो बिजली के तारों में अटके चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसने हेलमेट लगा रखा था, फिर भी गला बुरी तरह से कट गया। 

हादसे के बाद अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई, जिससे पीछे बैठा अमन भी घायल हो गया। मनीष सड़क पर खून से लथपथ तड़प रहा था। अमन ने राहगीरों के साथ मिलकर दोस्त को उठाया और नजदीक के उपाध्याय नर्सिंग होम ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आनंद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उसके गले पर 50 टांके लगाए। अभी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर स्वजन और मेडिकल पुलिस भी पहुंच गई थी।

chat bot
आपका साथी