Meerut Coronavirus Highlight: मेरठ और आसपास में कोरोना का कहर, कोरोना से तीन की मौत, 213 पॉजिटिव

मेरठ के सीएमओं ने बताया कि आज 1364 सैंपलों की जांच में आज सोना कारोबारी आशा कार्यकर्ता कारोबारी मजदूर शिक्षक और छात्र पाए गए। साथ ही आज 30 लोगों को अस्‍पताल से छुट्टी भी दी गई।

By Prem BhattEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:39 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 12:39 AM (IST)
Meerut Coronavirus Highlight: मेरठ और आसपास में कोरोना का कहर, कोरोना से तीन की मौत, 213 पॉजिटिव
Meerut Coronavirus Highlight: मेरठ और आसपास में कोरोना का कहर, कोरोना से तीन की मौत, 213 पॉजिटिव

मेरठ, जेएनएन। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मेरठ व आसपास के जिलों में रविवार को महामारी से जहां तीन और लोगों की मौत हो गई। वहीं 213 नए पॉजिटिव मिले। वहीं इनमें से सबसे अधिक आज सहारनपुर में संक्रमित मिले। यहां पर कुछ दिनों से कोरोना मरीजों के एक दिन में मिलने के सारे रिकार्ड टूट रहे हैं। यहां रविवार को भी कोरोना के 85 नए मामले आने से जिले में हड़कंप जैसा माहोल हो गया। अब यहां कुल संख्‍या 1557 हो गई है। वहीं मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि आज जिले में 37 नए केस मिलने से संख्या 2489 हो गई।

मेरठ के सीएमओं ने बताया कि आज 1364 सैंपलों की जांच में आज सोना कारोबारी, आशा कार्यकर्ता, कारोबारी, मजदूर, शिक्षक और छात्र पाए गए। साथ ही आज 30 लोगों को अस्‍पताल से छुट्टी भी दी गई। अब यहां कुल एक्टिव केस 340 हो गई है। साथ ही अबतक 54 लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना मरीजों को अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

यहां हुई तीन की मौत

बुलंदशहर में एक कोरोना पीडि़त की मौत होने से मृतक संख्या 38 हो गई। 31 नए केस मिलने से संख्या 1572 हो गई। बिजनौर में एक और पीडि़त की मौत हो गई। यहां मृतक संख्या 13 हो गई। 12 नए केस मिलने से संख्या 926 हो गई। बागपत में भी आज एक पीडि़त ने दम तोड़ दिया। यहां मृतक संख्या 13 हो गई। 12 नए केस मिलने से संख्या 675 पहुंच गई। सहारनपुर में 85 नए केस मिलने से संख्या 1557 हो गई। शामली में 25 नए केस मिलने से संख्या 547 हो गई। मुजफ्फरनगर में 11 नए केस मिलने से संख्या 1009 तक पहुंच गई है। 

chat bot
आपका साथी