हर सैनिक के हाथ में आधुनिक हथियार चाहते थे मनोहर पर्रीकर

पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का मानना था कि देश की रक्षा में आगे बढ़कर लड़ने वाले सैनिकों के हाथ में सटीक निशाना लगाने वाले आधुनिक हथियार ही होने चाहिए।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 12:00 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 12:00 PM (IST)
हर सैनिक के हाथ में आधुनिक हथियार चाहते थे मनोहर पर्रीकर
हर सैनिक के हाथ में आधुनिक हथियार चाहते थे मनोहर पर्रीकर
मेरठ, जेएनएन। पूर्व रक्षा मंत्री स्व.मनोहर पर्रीकर सेना के हर जवान के हाथ में आधुनिक हथियार देखना चाहते थे। उनका मानना था कि देश की रक्षा में आगे बढ़कर लड़ने वाले सैनिकों के हाथ में सटीक निशाना लगाने वाले हथियार होंगे तभी सेना के ‘एक गोली एक दुश्मन’ का कथन सत्य होगा। पहले योग दिवस 21 जून 2015 को मेरठ आए पर्रीकर ने छावनी स्थित पाइन डिवीजन की तैयारियों को परखा था। सेना में इस्तेमाल किए जा रहे आधुनिक हथियारों को देखने के साथ ही उन्होंने जरूरत के अनुरूप भविष्य के के लिए जरूरी हथियारों की जानकारी भी ली थी।
बारीक जानकारी रखते थे
स्व.पर्रीकर से मिल चुके सेना के अफसरों का कहना है कि उन्हें सेना की जरूरतों और उनके कार्य की विस्तृत जानकारी थी। हथियारों को देखने के दौरान उन्होंने उनकी खूबियों के बारे में जाना और जानकारी बढ़ाने के लिए काफी कुछ पूछा भी। आधुनिक गनों को देखते ने साथ ही उनके रेंज व मारक क्षमता की जानकारी भी ली। अफसरों से मुलाकात के बाद उन्होंने डिवीजन के जवानों से भी मिले। पाइन डिव के तात्कालीन जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने उन्हें मेरठ छावनी व आस-पास के क्षेत्र से संबंधित जानकारी दी थी।
नहीं देख सके श्वान कमांडो के करामात
आरवीसी सेंटर एंड कालेज की ओर से कमांडो यूनिटों के साथ ऑपरेशन के लिए फौजी श्वान कमांडो का दस्ता तैयार किया गया था। उस श्वान कमांडो के दस्ते का प्रदर्शन 21 जून 2015 को ही रक्षा मंत्री के सामने किया जाना था। राजनैतिक कार्यक्रमों की अधिकता होने के कारण एक दिन पहले ही आरवीसी में कमांडो यूनिट के साथ फौजी श्वान कमांडो यूनिट के ऑपरेशन प्रदर्शन को रद कर दिया गया था।
नई पीढ़ी पढ़े सेना की शौर्य गाथा
साल 2015 में ही अक्टूबर महीने में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए र्पीकर से पूछा गया कि स्कूलों में बच्चों को भारतीय सेना की शौर्य गाथाएं क्यों नहीं पढ़ाई जाती।
भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा ने सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठककर गोवा के दिवंगत सीएम मनोहर पर्रीकर को श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, महामंत्री मोहित बेनीवाल, अशोक मोगा, मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, करुणोशनंदन गर्ग, कमल ठाकुर व विवेक रस्तोगी समेत कई अन्य भी शामिल हुए। विजय बहादुर ने मनोहर पर्रीकर को एक सच्चा देशभक्त, मेधावी और प्रेरक व्यक्तित्व वाला नेता बताया। कहा कि उनके निधन से सादगी पसंद राजनीति का बड़ा सिपाही दूर चला गया। उधर,सूरजकुंड स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रवींद्र भड़ाना की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। 
chat bot
आपका साथी