ब्रह्मापुरी में फ्लैट के अंदर लूटपाट, वेडिंग प्लानर को किया लहूलुहान

ब्रह्मापुरी के प्रताप विहार में फ्लैट के अंदर खून से लथपथ हालत में वेडिंग प्लानर महिला मिली। बाहर से गेट की कुंडी लगी हुई थी। मेरठ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:20 AM (IST)
ब्रह्मापुरी में फ्लैट के अंदर लूटपाट, वेडिंग प्लानर को किया लहूलुहान
ब्रह्मापुरी में फ्लैट के अंदर लूटपाट, वेडिंग प्लानर को किया लहूलुहान

मेरठ, जेएनएन। ब्रह्मापुरी के प्रताप विहार में फ्लैट के अंदर खून से लथपथ हालत में वेडिंग प्लानर महिला मिली। बाहर से गेट की कुंडी लगी हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि तीन दिन से फ्लैट में पुताई कर रहे मिस्त्री लूटपाट की वारदात को अंजाम दे गए।

मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले अभिषेक ने मलियाना में रहते हुए दिल्ली की वेडिंग प्लानर कशिश से 11 साल पहले शादी की। कशिश के पास दस साल का बेटा आयुष है। तीन साल पहले दंपती में विवाद हो गया था। तब से अभिषेक और कशिश अलग-अलग रह रहे हैं। ब्रह्मापुरी के प्रताप विहार में राजू पान वाले के फ्लैट में किराए पर कशिश अकेली रहती है। हाल में वह दिल्ली में वेडिंग प्लानर का काम करती है। कशिश के चाचा ने तीन दिन पहले फ्लैट की पुताई के लिए बागपत बस अड्डे से मिस्त्री भेजे थे। वे तीन दिन से फ्लैट में पुताई कर रहे थे।

7.10 पर पहुंचा पुताई मिस्त्री फ्लैट की कुंडी लगाकर गायब :

आयुष ने पुलिस को बताया कि सुबह 7.10 बजे एक पुताई मिस्त्री घर पर पहुंचा था। तभी 7.30 बजे स्कूली वैन में आयुष को बैठाने के लिए कशिश गई। उसके बाद घर लौटी। करीब 8.30 बजे कशिश के फ्लैट की बाहर से कुंडी लगी हुई थी। इसी बीच दस बजे दुकानदार रंग-रोगन लेकर पहुंचा। आसपास कशिश की तलाश की गई। पड़ोसियों की मौजूदगी में फ्लैट की कुंडी खोली गई, जिसमें महिला खून से लथपथ कपड़ों में बंधी पड़ी थी। घर का सामान भी बिखरा हुआ है। तभी मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में उपचार दिलाया, जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

लहंगे की रकम लूटने के लिए किया महिला पर हमला :

महिला ने करवाचौथ पर लहंगा लगने के लिए आठ हजार की रकम निकाली थी। पुलिस मान रही है कि उक्त रकम को देखकर पुताई मिस्त्री का मन बदल गया। उन्होंने महिला के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर उसके सिर में लोहे की रॉड मार दी। अधमरी अवस्था में महिला को कपड़ों के बीच में बांध कर फ्लैट की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। सीओ चक्रपाणी त्रिपाठी का कहना है कि घटना के समय से पुताई मिस्त्री गायब है। बागपत अड्डे से भी उसकी पड़ताल की जा रही है। अभी तक महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला के पति अभिषेक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस दूसरा एंगल परिवारिक विवाद में अभिषेक द्वारा हमला करना भी मान रही है।

इनका कहना है..

पुलिस पति से विवाद और लूटपाट दोनों ही मामलों में जांच कर रही है। फिलहाल महिला की देखभाल के लिए उसकी बहन को बुलाया है। अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।

अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी।

chat bot
आपका साथी