जयंत चौधरी ने राहुल देव को बुलाया, संदेश द‍िया ''नाराज न हों गठबंधन की मजबूरी थी''

UP Assembly Election 2022 डैमेज कंट्रोल रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव जयंत चौधरी से मिले कहा- बाकी नाराज लोगों को मनाएं। मेरठ आकर सभी से वार्ता करेंगे जयंत सिंह गिला-शिकवा करेंगे दूर। राहुल देव ने पार्टी के निर्णय के विरोध में मोर्चा खोल दिया था।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 11:02 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 11:02 PM (IST)
जयंत चौधरी ने राहुल देव को बुलाया, संदेश द‍िया ''नाराज न हों गठबंधन की मजबूरी थी''
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव जयंत चौधरी से मिले।

मेरठ, जागरण संवाददाता। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव सोमवार को दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह मिले। उनसे पूछा कि पार्टी के लिए संघर्ष करने वालों को टिकट क्यों नहीं दिया। रालोद अध्यक्ष ने राहुल से कहा कि नाराज न हों, यह गठबंधन की मजबूरी थी, बाकी नाराज लोगों को मनाने का कार्य करें।

राहुल देव ने पार्टी के निर्णय के विरोध में मोर्चा खोल दिया था। दो दिन पहले पत्रकार वार्ता करके रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत के निर्णय पर प्रश्न उठाते हुए सीधे उनसे उत्तर मांगा था। दो दिन में उत्तर न आने पर अगले कदम की घोषणा करने की चेतावनी दी थी। इस पर जयंत चौधरी ने उन्हें दिल्ली बुलाया था।

उनसे मिलकर लौटे राहुल देव ने बताया कि उनसे वही प्रश्न किए कि रालोद के सिंबल पर सपा के नेताओं को प्रत्याशी क्यों बनाया गया। संगठन के लिए संघर्ष कर रहे किसी नेता को टिकट क्यों नहीं दिया। जीतने के बाद ये प्रत्याशी सपा के ही रहेंगे न कि रालोद के। मुजफ्फरनगर जहां खुद चुनाव लड़े थे वहां भी सपा के दबाव में क्यों रहे। किसी से कोई वार्ता क्यों नहीं की गई।

राहुल देव ने बताया कि वह नाराज लोगों से बात करेंगे। जयंत का संदेश सुनाएंगे। फिर जैसा लोग कहेंगे उसके अनुसार आगे की रणनीति पर कार्य करेंगे। जयंत भी जल्द मेरठ आकर सभी से बात करेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘तेरी बेवफाई ने मुझे खुद को आग लगाने के लिए किया था मजबूर’, सत्तर फीसद जली युवती ने मेरठ में सीओ को दर्ज कराए बयान

यह भी पढ़ें: मेरठ के छुर गांव में भाजपा उम्‍मीदवार के काफ‍िले पर पथराव, पांच गाड़‍ियों के शीशे तोड़े, वीड‍ियो वायरल


यह भी पढ़ें: उत्‍तरप्रदेश की एक ऐसी विधानसभा सीट, आंकड़े गवाह कि यहां से जो जीता, उसी की पार्टी की बनी सरकार

chat bot
आपका साथी