फिटनेस मंत्र: अच्‍छी सेहत के लिए जरूर करें योग, नहीं है कोई साइड इफेक्ट

मेरठ निवासी सुरक्षा बंसल सुबह सूर्योदय से पहले उठतीं है रात में जल्दी सोने की कोशिश करती हैं। सुबह उठने के बाद वह आधे घंटे तक योग का अभ्यास करती हैं। दिन में वह कुछ समय पैदल भी चलती हैं। इससे वह खुद को पूरी तरह से फिट रखती हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 08:58 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 08:58 AM (IST)
फिटनेस मंत्र: अच्‍छी सेहत के लिए जरूर करें योग, नहीं है कोई साइड इफेक्ट
डा. सुरक्षा बंसल नियमित योग से खुद को स्वस्थ रखती हैं।

 मेरठ, जेएनएन। शरीर को बाहर से स्वस्थ रखने के साथ अंदर से भी स्वस्थ रखना जरूरी है। शरीर को अगर बाहर से मजबूत रखना चाहते हैं तो जिम में जाकर या शारीरिक व्यायाम करके इसे हासिल कर सकते हैं। वहीं अगर शरीर को अंदर से मजबूत रखना चाहते हैं तो इसका एक मात्र तरीका योग, प्राणायाम ही है। कोविड के आने के बाद बहुत से लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं। शरीर को हर तरह से निरोग रखने के लिए योग से बढ़कर कुछ भी नहीं है। योग करने से कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होता है। शोभित विश्वविद्यालय की डीन स्कूल आफ एजुकेशन डा. सुरक्षा बंसल नियमित योग से खुद को स्वस्थ रखती हैं।

दिनचर्या है नियमित

सुरक्षा बंसल सुबह सूर्योदय से पहले उठतीं है, रात में जल्दी सोने की कोशिश करती हैं। सुबह उठने के बाद वह आधे घंटे तक योग का अभ्यास करती हैं। फिर हल्का फुल्का अभ्यास करती हैं। दिन में वह कुछ समय पैदल भी चलती हैं। इस दिनचर्या के चलते वह खुद को पूरी तरह से फिट रखती हैं। शुगर, ब्लड प्रेशर, तनाव जैसी समस्या से भी वह दूर हैं। बकौल सुरक्षा योग करने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं, दिन भर ताजगी बनी रहती है। हर कार्य को करने में मन लगता है।

बाहर के खाने से परहेज

सुरक्षा बंसल बताती हैं कि कोविड के समय जब लाकडाउन हुआ, उस समय अचानक से सारी चीजें बदल गईं। बाहर से खाने की चीजें कम हुईं। घर का खाना खाने से कई तरह की बीमारियों से भी बचाव हुआ है। वह कहती हैं कि योग और शारीरिक अभ्यास करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। 

chat bot
आपका साथी