सहारनपुर में तीन घंटे से अधिक रहेंगे उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, जानिए- इनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार 23 जुलाई की सुबह 1140 बजे राजकीय वायुयान से सरसावा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे जहां से 1145 बजे कार से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे और जिले की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:19 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:19 AM (IST)
सहारनपुर में तीन घंटे से अधिक रहेंगे उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, जानिए- इनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम
उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का आज सहारनपुर दौरा।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार 23 जुलाई की सुबह 11:40 बजे राजकीय वायुयान से सरसावा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे, जहां से 11:45 बजे कार से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे और जिले की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मौर्य 11:55 बजे सर्किट हाउस में मंडल की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम एवं सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों संग संवाद और अधिकारियों संग बैठक करेंगे। अपरान्ह एक बजकर पांच मिनट पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। मौर्य अपरान्ह 1:25 बजे कार से नानौता जाएंगे, जहां वे पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय विजय कश्यप के आवास पर शोक संवेदना जताएंगे। 2:05 बजे पर नानौता से वापस सर्किट हाउस पंहुचेंगे। अपरान्ह 3:10 बजे सरसावा हवाई पट्टी पर पंहुचेंगे। सरसावा हवाई पट्टी से राजकीय वायुयान द्वारा हिंडन हवाई पट्टी गाजियाबाद के लिये प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें:- यूपी: आज सहारनपुर में डिप्‍टी सीएम का दौरा, 809 करोड़ की 288 परियोजनाओं की देंगे सौगात

डिप्टी सीएम साहब! फरियादियों को इंसाफ मिले, तय की जाए जिम्मेदारी

आज जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं। इसलिए खाकी पूरी चुस्त-दुरुस्त नजर आ रही है। जैसे जिले के हर इंसान को खाकी इंसाफ दिला रही हो। रहे भी क्यों न। कुछ घंटे की ही तो बात है। जब वे चले जाएंगे तो फिर से वही ढर्रा शुरू हो जाएगा। थाना प्रभारी अपनी मनमर्जी करेंगे और अधिकारी को कुछ बताएंगे नहीं। डिप्टी सीएम साहब आपको बता दें कि जिले के थानों के हालात बेहद खराब हैं। यहां पर हर थाना प्रभारी अपना फायदा देख रहा है। जनता का नहीं। हालात यह है कि फरियादी को थाने से भगा दिया जाता है।

कुछ सिपाही ठेकेदार बन चला रहे थाने: शहर कोतवाली, कुतुबशेर, जनकपुरी, मंडी कोतवाली इन थानों में जाने के बाद लगता है कि इन्हें थाना प्रभारी नहीं, कुछ सिपाही ठेकेदार चला रहे हैं। मंडी थाने के इन सिपाही ठेकेदारों में से कई के तबादले जीआरपी हो चुके हैं, लेकिन उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी