14 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज

संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में जीत किसे नसीब होगी यह भविष्य के गर्भ है। आज अध्यक्ष नवीन गुप्ता द्वारा घोषित चुनाव प्रक्रिया के मतदान होना है। वहीं महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने शनिवार को अध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता और महामंत्री पद पर सरदार दलजीत सिंह समेत 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति आम सभा में कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 10:00 AM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 10:00 AM (IST)
14 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज
14 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में जीत किसे नसीब होगी, यह भविष्य के गर्भ है। आज अध्यक्ष नवीन गुप्ता द्वारा घोषित चुनाव प्रक्रिया के मतदान होना है। वहीं महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने शनिवार को अध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता और महामंत्री पद पर सरदार दलजीत सिंह समेत 24 पदाधिकारियों की नियुक्ति आम सभा में कर दी है। जीरो माइल स्थित एसएसडी ब्वायज इंटर कालेज में अध्यक्ष, महामंत्री और नौ मंत्री पद पर चुनाव होगा।

16 पदाधिकारियों में से तीन उपाध्यक्ष पदों के लिए तीन और संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक-एक प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। रविवार को एसएसडी ब्वायज इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी महेश सिंघल और गिरीश अग्रवाल ने मतदान के लिए व्यवस्था बनाने जुटे रहे। महेश सिंघल ने बताया कि पारदर्शिता के तहत पहली बार फोटोयुक्त बैलेट पेपर तैयार किया गया है। इस पर चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर होंगे। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 24 को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि हर मतदाता की फोटो खींची जाएगी। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी आइकार्ड दिखाने पर ही मतदान किया जा सकेगा।

1392 व्यापारी मतदान में भाग ले सकेंगे। चुनाव अधिकारी गिरीश अग्रवाल बताया कि जिनके आइकार्ड खो गए हैं, शाम चार बजे से डुप्लीकेट आइकार्ड बनवा सकेंगे। व्यापारियों का प्रवेश स्कूल के गेट नंबर दो डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वार से होगा। वहीं, निकास गेट नंबर एक से होगा। संयुक्त व्यापार संघ से संबद्ध व्यापारियों को नौ सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए अलग टेबल होगी, जहां से व्यापारी को बैलेट पेपर दिए जाएंगे। मोहर लगाने के लिए भी नौ बूथ बनाए गए हैं। चुनाव अधिकारी महेश सिंघल ने बताया कि पूरे मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

स्कूल परिसर में किसी प्रकार के प्रचार पर रोक रहेगी। पुलिस और प्रशासन से मौके पर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई है।

हर प्रत्याशी जता रहा दावा

नवीन गुप्ता जैसे वरिष्ठ व्यापारी नेता के सामने रूपक अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी जताई है। रूपक का कहना है कि वह अगर चुनाव जीतते हैं तो अलग-अलग गुटों को एक मंच पर लाने का काम करेंगे। वहीं नवीन गुप्ता पैनल के महामंत्री पद के प्रत्याशी संजय जैन को पीएल शर्मा व्यापार संघ के संजय गोयल ने चुनौती दी है। निर्दलीय होने के बावजूद व्यापरियों के जोरदार समर्थन का दावा कर रहे हैं। वहीं मंत्री पद के लिए निर्दलीय खड़े विपुल सिंघल ने नवीन गुट के मंत्री पद के प्रत्याशियों के लिए संशय की स्थिति पैदा कर दी है। विपुल सिंघल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता निष्क्रिय व्यापारिक संगठनों को सक्रिय करने और अधिकारियों के बीच व्यापार संघ की पहचान बनाने की होगी। व्यापारी राजनीति की लंबी पारी खेलने वाले नवीन गुप्ता ने कहा है कि वह निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराएंगे। कार्यकारिणी और संविधान संशोधन समिति का गठन होगा।

यह हैं मुकाबले में

पद नवीन गुप्ता पैनल निर्दलीय

अध्यक्ष नवीन गुप्ता रूपक अग्रवाल

महामंत्री संजय जैन संजय गोयल

मंत्री विजय आंनद अग्रवाल विपुल सिंघल मनीष शर्मा

सुमित ग्रोवर

अंकुर गोयल

तिलक नारंग

संदीप गोयल

राजेश सिंघल

अनुज सिंहल

लल्लू मक्कड़

इनके मुकाबले में कोई नहीं

उपाध्यक्ष नीरज मित्तल

संजीव रस्तोगी

अमन गुप्ता

संगठन मंत्री आशु रस्तोगी

कोषाध्यक्ष सतीश चंद जैन

chat bot
आपका साथी