मेरठ पहुंचीं चेतनानंद सरस्वती बोलीं, शाहीनबाग में रचा जा रहा देश को तोड़ने का षडयंत्र Meerut News

चेतनांनद सरस्वती ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून से उन हिंदूओं को न्याय देने का सराहनीय कदम है जो इस्लामिक देशों में उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैें।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 03:37 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 03:37 PM (IST)
मेरठ पहुंचीं चेतनानंद सरस्वती बोलीं, शाहीनबाग में रचा जा रहा देश को तोड़ने का षडयंत्र Meerut News
मेरठ पहुंचीं चेतनानंद सरस्वती बोलीं, शाहीनबाग में रचा जा रहा देश को तोड़ने का षडयंत्र Meerut News

मेरठ, जेएनएन। दिल्ली के शाहीनबाग में कई ऐसी गतिविधि हुई हैं। जो बेहद आपत्तिजनक है। शाहीनबाग में देश तोड़ने का षडयंत्र रचा जा रहा है। शाहीनबाग में कुछ युवा देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का संकेत दे रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून से उन हिंदूओं को न्याय देने का सराहनीय कदम है, जो इस्लामिक देशों में उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को यह बातें गाजियाबाद से पहुंची शिव शक्ति धाम डासना की महंत व हिंदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतनांनद सरस्वती ने मंगल पांडे नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

धर्म संवाद कार्यक्रम 16 को

उन्‍होंने बताया कि सीएए के बारे में जागरुक करने के लिए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 'धर्म संवाद' कार्यक्रम में पहुंचेंगे। आगामी 16 फरवरी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में धर्म संवाद कार्यक्रम के लिए सभी वर्गों से प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएए कानून किसी का हक नहीं छीनता है। इससे किसी की नागरिकता को कोई नुकसान नहीं होगा। चेतनानंद ने कहा कि हर सीएए के बारें में सभी धर्म के लोगों को जानकारी देना बेहद जरुरी है। इस कार्यक्रम से जन-जन तक अपनी बात पहुंचाएंगे। कहा कि सभी समाज के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में खड़ा होना चाहिए।

धर्म संवाद में प्रबुद्धजनों को आमंत्रण

कार्यक्रम संयोजक श्वेता मैनी ने बताया कि धर्म संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि से रुबरु होने के लिए सभी समाज के लोगों को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है। इसमें अध्यापक, चिकित्सक, अधिवक्ता, किसान, छात्र समेत सभी मुख्य वर्गों के प्रबुद्धजनों को बुलाया गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के लॉ डिपाटमेंट से सभी शिक्षकगण व स्टाफ सदस्य मौजूद रहेंगे।

एक कुंतल की माला से होगा स्वागत

सांस्कृतिक गौरव संस्थान व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह का स्वागत करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने एक कुंतल की माला तैयार की है। मुख्य संयोजक कपिल त्यागी व समन्वयक अमर शर्मा ने बताया कि फूलों की माला से मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत होगा। साथ ही क्षत्रिय महासभा केंद्रीय मंत्री को श्रीकृष्ण का रथ भेंट करेंगे।

ये रहे मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस में महिला शक्ति संस्थान की संगीता गुप्ता, संयोजक श्वेता मैनी, अनुज त्यागी, सनी गर्ग, आशुतोष वत्स, सत्येंद्र तोमर, अनुज बंसल, सचिन मित्तल व अमर शर्मा आदि मौजूद रहे।  

chat bot
आपका साथी