व्यापार संघ गुटों के घमासान में हाशिये पर व्यापारी, बाजार खुलवाने को लेकर दोनों के अपने-अपने दावे Meerut News

लॉकडाउन में संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के अपने-अपने दावे है। एक जिला प्रशासन की गाइडलाइन पर कार्य करना चाहता है तो दूसरा धरने की तैयारी में रहा है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 01:10 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 01:10 AM (IST)
व्यापार संघ गुटों के घमासान में हाशिये पर व्यापारी, बाजार खुलवाने को लेकर दोनों के अपने-अपने दावे Meerut News
व्यापार संघ गुटों के घमासान में हाशिये पर व्यापारी, बाजार खुलवाने को लेकर दोनों के अपने-अपने दावे Meerut News

मेरठ, जेएनएन। व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ के दो संगठन वर्तमान समय में शहर में सक्रिय हैं। दोनों संगठन अपनी-अपनी रणनीति से बाजार खुलवाने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन इन सबके बावजूद 60 दिन से अधिक होने होने पर शहर के व्यापारी हाशिये पर हैं। दो माह से प्रतिष्ठान बंद होने के कारण व्यापारी वर्ग बेहद परेशान है। व्यापारी चाहते हैं कि उन्हें रोस्टर या किसी अन्य तरह से कुछ घंटों के लिए अपने प्रतिष्ठान को खोलने की मोहलत मिल जाए। जिससे पूरी तरह से रूकी हुई व्यापारी की गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढाई जा सके। लेकिन अभी तक व्यापारियों को राहत देने के लिए कोई भी निर्णय सामने नहीं आया है। व्यापारियों ने हाथ जोड़कर अपने प्रतिष्ठान के आगे संकेतात्मक रूप से प्रतिष्ठान खोलने की गुहार लगाई। लेकिन व्यापार वर्ग के लिए जिला प्रशासन का रवैया अभी तक उदासीन ही रहा है।

धोखा किया, जिला प्रशासन छोड़े ढुलुमल रवैया : अजय गुप्ता

अरुण वशिष्ठ पैनल से संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता का कहना है कि पिछली बैठक में एडीएम सिटी ने उन्हें जल्द ही व्यापारियों के लिए रोस्टर घोषित करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक व्यापारियों के लिए कोई योजना तैयार नहीं की है। जबकि अन्य जिलों में व्यापारियों को कुछ समय प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। अजय गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन अपना ढुलमुल रवैया छोड़कर व्यापारियों के हित के बारे में सोचे और जल्द ही निर्णय ले। कहा कि स्थानीय जिला प्रशासन से समाधान नहीं निकलता है तो वह इसके अगले पायदान पर व्यापारियों की समस्या को रखेंगे। डीएम से उपर और भी अधिकारी हैं।

बचत भवन में बैठक के लिए बुलाया : नवीन गुप्ता

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व्यापारियों के मामले में मुखर हैं। उन्होंने गुरुवार दोपहर बताया कि शाम तक यदि जिला प्रशासन की ओर से कोई निर्णय नहीं आता है तो वह शुक्रवार को धरना जारी रखेंगे। नवीन गुप्ता ने बताया कि शाम को उन्हें भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश ङ्क्षसघल व मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे बचत भवन में डीएम बाजार को लेकर बातचीत करेंगे। नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्हें बैठक की जानकारी भाजपा नेताओं ने दी है। वह व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से वहां रखेंगे। 

chat bot
आपका साथी