चारा काटने में पिता की सहायता रही मासूम के मशीन से दोनों हाथ कटे

बुलंदशहर के यूनिसपुर निवासी अनु गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। उसके पिता मशीन से चारा काट रहे थे। अनु उन्‍हें चारा पकड़ा रही थी। अचानक इसी दौरान मासूम के दोनों हाथ चारे के साथ मशीन में चले गए।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 05:59 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 05:59 PM (IST)
चारा काटने में पिता की सहायता रही मासूम के मशीन से दोनों हाथ कटे
गांव यूनिसपुर में मशीन की चपेट में आई अनु

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। गांव यूनिसपुर में अपने पिता की मशीन से चारा काटने में सहायता कर रही मासूम के दोनों हाथ मशीन की चपेट में आए गए। 

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर निवासी सोमपाल की 10 वर्षीय पुत्री अनु गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। सोमपाल इंजन मशीन से चारा काट रहे थे। अनु चारा पकड़ा रही थी। अचानक इसी दौरान मासूम के दोनों हाथ चारे के साथ मशीन में चले गए। मशीन के गडांसे से दोनों हाथ कट गए। इंजन बंद करने के बाद मासूम के हाथों को मशीन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल 

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मनोज कुमार और चंद्रवीर में रुपयों के लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चलता हुआ आ रहा है। शनिवार शाम को दोनों में कहासुनी होने के बाद गाली-गलौज हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट हुई। झगड़े में एक पक्ष से मनोज कुमार, हेमू, मनीष और दूसरे पक्ष से चंद्रवीर, प्रताप ङ्क्षसह घायल हो गए। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने झगड़ा शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी